जल बोर्ड का मिनरल वाटर प्लांट शुरू, हजारों घरों की बुझेगी प्यास: सौरभ भारद्वाज
नई दिल्ली: दिल्ली के हजारों घरों को शुद्ध पेयजल मिलेगा। बोतलों में गंगा नदी का पानी जल्द ही दिल्लीवासियों को मुहैया की जाएंगी। इस दिशा में दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने कदम बढ़ाया है। डीजेबी के उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को दक्षिण दिल्ली के सादिक नगर में इस प्लांट का उद्घाटन किया। प्लांट से रोज 9 हजार बोतलों में पानी भरने की क्षमता है। आधुनिक तकनीक की मदद से पानी को पीने योग्य बनाने के बाद बोतलों में भरा जाएगा। इसके बाद जल सुविधा केंद्र से बोतलों में पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। कोई भी संस्थान या व्यक्ति पानी की बोतलों के लिए थोक में ऑर्डर कर सकता है।

दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने बताया कि यह प्लांट 3 शिफ्ट में काम करेगा। हर शिफ्ट में तीन हजार बोतलों की पैकिंग की जाएगी ताकि रोजाना 9 हजार बोतलें भरी जा सकें। प्लांट में सप्लाई किए जा रहे पानी की बर्बादी रोकने के लिए रिसाइक्लिंग की जाएगी। भारद्वाज ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार का लक्ष्य है कि दिल्ली में लोगों को पानी की किल्लत ना हो। फिलहाल लोग आसपास के वेंडर से पानी की बोतलें खरीदते हैं, लेकिन इनकी गुणवत्ता का किसी को पता नहीं होता है। इस बॉटलिंग प्लांट से गंगा का निर्मल और मिनरल युक्त पानी की आपूर्ति की जाएगी। इसकी गुणवत्ता की प्रयोगशाला में नियमित जांच की जाएगी।
बाजार से बेहतर होगी पानी की गुणवत्ता
दिल्ली जल बोर्ड के इस प्लांट से आपूर्ति किए जाने वाले पेयजल भी भारतीय मानक ब्यूरो के मानकों के मुताबिक होंगी। इसे बाजार में बिकने वाले पैकेज्ड पानी की बोतलों से बेहतर गुणवत्ता का दावा किया है। इस प्लांट में रोजाना गंगा नदी से 3.5 लाख लीटर पानी की आपूर्ति की जाएगी।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications