पंजाब के खिलाड़ियों की डाइट में शामिल मोटा अनाज, सभी खेल केंद्रों पर प्रस्ताव लागू
पंजाब के खिलाड़ियों की डाइट में अब मोटा अनाज शामिल कर दिया गया है। जिसकी जानकारी खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने दी।

चंडीगढ़: पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बुधवार को कहा कि राज्य के खिलाड़ियों को संतुलित और पौष्टिक आहार मुहैया करवाने के मद्देनज़र मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की तरफ से पंजाब स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ स्पोर्टस (पी. आई. एस.) के सभी खेल केंद्रों के खिलाड़ियों की डाइट में मोटे अनाज को शामिल किया गया है। इस प्रस्ताव को राज्य के सभी खेल केंद्रों पर भी लागू किया जायेगा।
खेल मंत्री ने बताया कि मोटे अनाज को हफ़्ते में तीन बार रागी दलिया, बाजरे की रोटियां और बाजरा-दाल खिचड़ी के रुप में मुहैया करवाया जायेगा। शिक्षार्थियों को समय-समय पर ऑनलाइन और ऑफलाइन क्लासों के द्वारा मोटे अनाज के सेवन के लाभो के बारे अवगत करवाया जायेगा।
यह पहलकदमी मुख्यमंत्री भगवंत मान के सेहतमंद और खुशहाल पंजाब के मंतव्य को पूरा करेगी। प्रमुख सचिव राखी गुप्ता भंडारी ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र की तरफ से ऐलाने गए मोटे अनाज का अंतरराष्ट्रीय वर्ष-2023 (इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलटस - 2023)' की तर्ज़ पर यह फ़ैसला किया गया है। खेल विभाग की तरफ से इस नये उद्यम को लागू करने की पूरी तैयारी कर ली गई है।












Click it and Unblock the Notifications