ओडिशा में कैंसर के मरीजों के लिए बनेगा मेडिकल साइक्लोट्रॉन यूनिट
भुवनेश्वर,11 नवंबर- : कैंसर जैसी भयानक बिमारी के लिए मरीजों के इलाज के लिए अब ओडिशा में मेडिकल साइक्लोट्रॉन यूनिट बनेगा। ओडिशा में कैंसर के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के लक्ष्य से जटनी के एनआईएसईआर परिस
भुवनेश्वर,11 नवंबर- : कैंसर जैसी भयानक बिमारी के लिए मरीजों के इलाज के लिए अब ओडिशा में मेडिकल साइक्लोट्रॉन यूनिट बनेगा। ओडिशा में कैंसर के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के लक्ष्य से जटनी के एनआईएसईआर परिसर में टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल (टीएमसीएच) में अत्याधुनिक 'मेडिकल साइक्लोट्रॉन यूनिट' की स्थापना की जाएगी। एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

राज्य सरकार इसके लिए 150 करोड़ रुपये का योगदान देगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की सचिव शालिनी पंडित ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस इकाई की स्थापना के बाद ओडिशा पूरे दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में 'मेडिकल साइक्लोट्रॉन' का अनुसंधान और क्रियान्वयन हब (गढ़) बन जाएगा।
मीडिया के सवालों के जवाब में पंडित ने कहा कि मेडिकल साइक्लोट्रॉन यूनिट रेडियोधर्मी आइसोटोप का उत्पादन करेगी जिनका उपयोग कैंसर तथा अन्य बीमारियों के इलाज के लिए पीईटी स्कैन जैसी महत्वपूर्ण इमेजिंग प्रक्रिया में होता है। फिलहाल ओडिशा को ये आइसोटोप रोजाना हैदराबाद, मुंबई और कोलकाता से मंगवाने पड़ते हैं क्योंकि ये महज कुछ घंटों के लिए ही प्रभावी होते हैं....''
स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि प्रस्तावित अत्याधुनिक 'मेडिकल साइक्लोट्रॉन यूनिट' पूरे दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र में सबसे अलग होगा। उन्होंने बताया कि ''इसका संचालन एनआईएसईआर द्वारा टीमएमसीएच, भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र, मुंबई, परिवर्ती ऊर्जा साइक्लोट्रॉन केन्द्र, कोलकाता, विकिरण एवं आइसोटोप प्रौद्योगिकी बोर्ड, परमाणु ऊर्जा विभाग और परमाणु ऊर्जा नियामक परिषद के तत्वाधान में किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications