गहलोत सरकार का तोहफा, प्रतापगढ़, जालोर और राजसमन्द में खुलेंगे मेडिकल कॉलेज

Rajasthan: नए मेडिकल कॉलेज का 250-250 करोड़ रुपये लागत से निर्माण किया जाएगा।

ashok gehlot

Rajasthan: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रतापगढ़, जालोर और राजसमंद में नए मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। प्रतापगढ़, जालौर और राजसमंद में राजमेस के अधीन नवीन मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। प्रत्येक मेडिकल कॉलेज का निर्माण 250 करोड़ रुपये की लागत से होगा। साथ ही इन कॉलेजों में आवश्यक उपकरण, फर्नीचर और बुक्स के लिए 75 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। गहलोत के इस निर्णय से प्रदेश में स्वास्थ्य ढांचा मजबूत होगा। विद्यार्थियों को मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

इन तीन जिलों में मेडिकल कॉलेज नहीं थे

राजस्थान सरकार बेसिक मेडिकल सर्विसेज की मजबूती और आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने की दिशा में काम कर रही है। इसी के तहत बजट वर्ष 2023-24 में प्रतापगढ़, जालोर और राजसमंद में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की घोषणा हुई थी राजस्थान के तीन जिलों में अब तक मेडिकल कॉलेज नहीं थे। ऐसे में सीएम अशोक गहलोत ने प्रदेश के सभी 33 जिलों में मेडिकल कॉलेज बनाने का टारगेट रखा था। उसी के तहत यह निर्णय लिया गया था। हालांकि सरकार ने अब 19 नए जिले बनाने की भी घोषणा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+