MCD चुनाव: 160 से ज्यादा इलाकों में आप नेताओं ने किया प्रचार

निगम चुनाव के लिए चुनाव प्रचार शुक्रवार को थम जाएगा और आखिरी रविवार को आम आदमी पार्टी के नेताओं ने 160 से ज्यादा इलाकों में प्रचार किया। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने आज जहांगीरपुरी, स्वरुप नगर, समयपुर बादली, बख्ताबरपुर, अलीपुर और नरेला विधानसभा क्षेत्रों में नुक्कड़ सभाओं, जनसंवाद किया। उन्होने कहा, कूड़े के पहाड़ की सेल्फी ले लो, एमसीडी में केजरीवाल सरकार आने के बाद ये गायब होने लगेंगे।

MCD election

उन्होने कहा, भाजपा से दिल्ली का कूड़ा साफ नहीं हुआ लेकिन जेबें साफ की, हर गज, हर लेंटर पर लाखों रूपए वसूले गए। अरविंद केजरीवाल काम करना जानते हैं और जो कहते हैं वो कर दिखाते है, आज जनता खुद अरविंद केजरीवाल के गिनवाती है। इस बार एमसीडी में केजरीवाल की सरकार बन रही है फिर दिल्ली को साफ़ सुथरा व सुंदर शहर बनाएंगे।

वहीं आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने 230 सीटें जीतने का दावा करते हुए कहा, अरविंद केजरीवाल की 10 बड़ी गारंटी हैं। दिल्ली की सफाई करेंगे, कर्मचारियों का वेतन समय पर देंगे, व्यापारियों का कन्वर्जन टैक्स माफ करेंगे सहित दस गारंटी दी गई हैं। दूसरी तरफ भाजपा के 10 फर्जी वीडियो हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा मानसिक तौर से दिवालिया हो चुकी है।

राघव चड्ढा ने ऑफर देते हुए कहा, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने जो अस्पताल बनाए हैं, उनमें भाजपा के नेताओं का इलाज किया जाएगा। उनका मानसिक संतुलन ठीक किया जाएगा। भाजपा, सपा, कांग्रेस, जेडीयू सहित सभी पार्टियां केवल अरविंद केजरीवाल को गाली देती हैं। क्योंकि इनकी राजनैतिक दुकानों पर अरविंद केजरीवाल ने ताला लगा दिया है। गुजरात और एमसीडी के चुनाव आम आदमी पार्टी जीत रही है। इसलिए सभी पार्टियों के निशाने पर अरविंद केजरीवाल हैं। पार्टी के प्रदेश संयोजक गोपाल राय, राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता, राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता, महाबल मिश्रा, विधायक आतिशी, दुर्गेश पाठक, दिलीप पांडेय समेत कई आप प्रचारकों ने भी दिल्ली के कई क्षेत्रों में जनसंवाद किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+