MCD चुनाव में खट्टर बने बीजेपी के स्टार प्रचारक, मांगेंगे वोट
दिल्ली नगर निगम की 250 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पूरी तरह कमर कस ली है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भाजपा ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी कर दी है। इस सूची में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का नाम भी शामिल है।

सीएम खट्टर भी राजधानी में बीजेपी के पार्षद प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे। बताया जा रहा है कि भाजपा द्वारा दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में 14 रोड शो किए जाएंगे।
पार्टी द्वारा जारी की गई स्टार प्रचारकों की सूची में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी समेत कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। बता दें कि दिल्ली में 4 दिसंबर को वोटिंग होगी और 7 दिसंबर को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications