जरीवाला के नामांकन वापसी पर मनीष सिसोदिया का BJP पर निशाना

गुजरात में आम आदमी पार्टी के सूरत पूर्व से उम्मीदवार कंचन जरीवाला ने बुधवार को अपना नामांकन वापस ले लिया. इस पर उन्होंने कहा कि उन पर कोई दबाव नहीं है और अपनी मर्जी से नामांकन वापस लिया है. वहीं आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर जरीवाला और उनके परिवार को किडनैप करने जैसे गंभीर आरोप लगाए. इस पूरे घटनाक्रम पर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.

Manish Sisodia

चुनाव आयोग में शिकायत देने के बाद मनीष सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग के संज्ञान में इस पूरे मामले के फैक्ट पेश किए हैं कि किस तरह आम आदमी पार्टी के सूरत ईस्ट के उम्मीदवार कंचन जरीवाला ने कल अपना नामांकन दाखिल किया था. भारतीय जनता पार्टी का विरोध करते हुए वह स्क्रूटनी के लिए भी पहुंचे थे. भाजपा लगातार दबाव बना रही थी कि कंचन जरीवाला अपना नामांकन वापस लें. उन्होंने आरोप लगाया कि जब जरीवाला RO दफ्तर से बाहर निकले तो बीजेपी वाले उन्हें अपनी गाड़ी में बैठाकर किसी अज्ञात जगह पर ले गए. तबसे कंचन जरीवाला लगातार गायब थे.

उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी उन्हें 24 घंटे से लगातार ढूंढ रही थी. ना उनका पता चल रहा था और ना ही उनके परिवार वालों का. जब हमें यह पता चला कि गड़बड़ हो गई है, तब सुबह सुबह गुजरात में चुनाव आयोग से संपर्क किया. लेकिन दोपहर तक हमने देखा कि पुलिस वाले कंचन जरीवाला को लेकर RO दफ्तर में आते हैं, वहां उनका नामांकन वापस होता है और बीजेपी वाले उन्हें धक्का देकर अपनी कार में बैठाकर दोबारा ले जाते हैं.

मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि आज शाम तक भी आम आदमी पार्टी नेताओं का कंचन जरीवाला और उनके परिवार से संपर्क नहीं हो पाया है. मनीष सिसोदिया ने सवाल पूछते हुए कहा कि हमने चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया क्योंकि उम्मीदवार की जान पर खतरा है. साथ ही, अगर चुनाव प्रक्रिया में बीजेपी के गुंडे धमकाकर नामांकन वापस करवाएंगे और किडनैपिंग का आरोप लगाने की बजाय पुलिस ही उनका पूरा साथ देगी तो चुनाव का मतलब ही क्या हुआ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+