आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को बनाएं सिलेबस का हिस्सा: सीएम जगन मोहन

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने प्रदेश के शिक्षा पाठ्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस जैसी उभरती तकनीक को शामिल करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

जगन मोहन रेड्डी ने कहा, 'पिछली तीन औद्योगिक क्रांतियों के दौरान तेलुगु केवल फॉलोवर्स रहे हैं, लेकिन अब इसमें बदलाव आना चाहिए। हमें विकासशील तकनीकों का निर्माण करके और उनका हिस्सा बनकर चौथी क्रांति का हिस्सा बनना चाहिए।'

andhra pradesh

छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करने के लिए वर्तमान शिक्षा प्रणाली में सुधार की आवश्यकता पर जोर देते हुए, जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि राज्य के युवा ऐसी नई तकनीकों का विकास कर रहे हैं जो आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, वर्चुअल रिएलिटी और ऑगमेंटेड रियलिटी के बराबर हैं।

सीएम जगन मोहन ने कहा, 'आज ये आयोजन इस बात पर विचार-विमर्श करने के लिए आयोजित किया जा रहा है कि राज्य के वर्तमान पाठ्यक्रम और भविष्य के लक्ष्यों के बीच के अंतर को कैसे पूरा किया जाए। विश्वविद्यालयों के प्रमुख के रूप में कुलपति इस मुद्दे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आने वाले दिनों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से शिक्षा व्यवस्था का पूरा कायापलट हो जाएगा।'

इसके साथ ही मुख्यमंत्री जगन मोहन ने कुलपतियों को उभरती प्रौद्योगिकियों के साथ आगे बढ़ने के लिए दोतरफा रणनीति अपनाने पर विचार करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि हमारी अपनी क्षमताओं का SWOT विश्लेषण करने की आवश्यकता है। कक्षाएं इस तरह से संचालित की जानी चाहिए कि ऑगमेंटेड रियलिटी और वर्चुअल रिएलिटी पाठ्यक्रम के साथ समाहित हो जाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+