लंपी स्किन बीमारी: पशुओं को बचाने के लिए पंजाब सरकार लगवा रही वैक्‍सीन, काफी पशु ठीक हुए

गुरदासपुर। पंजाब के कई जिलों में फैल चुकी लंपी स्किन बीमारी से निपटने के लिए पशुओं को वैक्‍सीन के डोज दिए जा रहे हैं। अकेले गुरदासपुर जिले में अब तक 7 हजार से ज्‍यादा पशुओं को वैक्‍सीन लगाई जा चुकी है। जिला वेटरनरी अधिकारी डॉ. शाम सिंह ने बताया कि, जिला गुरदासपुर में अभी तक किसी भी दुधारू पशु की लंपी स्किन बीमारी से मौत नहीं हुई है।

अब तक 7 हजार से ज्‍यादा पशुओं को वैक्‍सीन लगाई

अब तक 7 हजार से ज्‍यादा पशुओं को वैक्‍सीन लगाई

हालांकि, गुरूवार को इस जिले में 32 और पशु इस बीमारी से पीड़ित पाए गए। तब वेटनरी विभाग द्वारा 1300 पशुओं की नई वेक्सीनेशन की गई। जबकि 122 पशु आज इस बीमारी से रिकवर हो गए हैं। अधिकारी के मुताबिक, विभाग के कर्मचारियों द्वारा गुरदासपुर जिले में अब तक 7 हजार से ज्‍यादा पशुओं को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 1635 पशु इस बीमारी से पीड़ित पाए गए हैं जिनमें से 784 पशु बीमारी को रिकवर कर चुके हैं।

बाकी पशुओं से अलग रखें बीमार पशु को

बाकी पशुओं से अलग रखें बीमार पशु को

जिला वेटरनरी अधिकारी डॉ. शाम सिंह ने लोगों से आह्वान किया है कि अगर कोई पशु लंपी स्किन बीमारी से प्रभावित नजर आता है, तो उसे तुरंत बाकी पशुओं से अलग कर दिया जाए और तुरंत वेटनरी विभाग को सूचित करे।

सरकार ने तत्‍काल जरूरी वैक्‍सीन बाहर से मंगवाई

सरकार ने तत्‍काल जरूरी वैक्‍सीन बाहर से मंगवाई

एक स्‍वास्‍थ्‍यकर्मी ने बताया कि, स्थिति की भयावहता को देखते हुए राज्‍य सरकार ने तत्‍काल जरूरी वैक्‍सीन बाहर से मंगवाई है। 9 अगस्‍त को सूबे के कई जिलों में हजारों पशुओं को इस वैक्‍सीन के डोज दिए गए। अकेले गुरदासपुर जिले में लंपी स्किन से बचाव के लिए 4700 गोट फॉक्स डोज मुहैया कराए गए। पशु पालन विभाग की ओर से बताया गया कि, गुरदासपुर जिले में पहले दिन 170 पशुओं को वैक्सीन लगी। यहां उपरोक्‍त बीमारी के प्रभाव को फैलने से रोकने के लिए सरकार की तरफ से जिले को 5 लाख रुपए की राशि जारी की गई थी। वहीं, अब बीमारी से बचाव को 4700 वैक्सीन मुहैया करवाई गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+