विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा का MLA सरयू राय ने किया अनावरण, झारखंड का हेरिटेज फ्रंट बनेगा

विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा का MLA सरयू राय ने किया अनावरण, झारखंड का हेरिटेज फ्रंट बनेगा

Jharkhand News

Jharkhand News: स्वामी वीवेकानंद जयंती पर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने टेल्को स्थित भुवनेश्वरी मंदिर की तलहटी पर विवेकानंद की ध्यान मुद्रा में विराजमान आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। भुवनेश्वरी मंदिर एवं कृष्ण मंदिर से दीपक प्रज्वलित कर पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रतिमा का अनावरण किया। अब इस स्थान को झारखंड के हेरिटेज फ्रंट के रूप में विकसित करने की पहल की जाएगी।

अनावरण कार्यक्रम में शेखर डे, भुवनेश्वरी मंदिर के मठाधीश आर गोविंद राजन, कृष्ण मंदिर के अध्यक्ष सुकुमारन, चंद्रेश्वर खां, वरिष्ठ साहित्यकार अरविन्द विद्रोही, टाटा मोटर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, महामंत्री आरके सिंह प्रतिमा के शिल्पकार दीपांकर कर्मकार सहित अन्य शिल्पकारों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

विधायक सरयू राय ने कहा कि एक वर्ष पूर्व प्रतिमा स्थापन के लिए शिलान्यास किया गया था। ठीक एक साल बाद अनावरण हुआ है। प्रतिमा स्थापित करने के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखकर विधायक फंड से राशि विमुक्त करने के लिए कहा। किंतु फंड की स्वीकृती नहीं मिली। अत्यंत कम समय में प्रशासन के पैसों के बगैर आपसी सहयोग से प्रतिमा तैयार की गई।

सरयू ने कहा कि प्राकृतिक स्वरूप बरकरार रखते हुए इस स्थान को और विकसित करेंगे। बिरसानगर, टेल्को एवं अन्य स्थानों पर देश के विख्यात अन्य धर्माचार्यों की प्रतिमा भी स्थापित करने का प्रयास करेंगे। इस स्थल को झारखंड के हैरिटेज फ्रंट के रूप में विकसित करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजमो प्रदेश उपाध्यक्ष राम नारायण शर्मा, भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नु, मनोज सिंह उज्जैन, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर राव, वंदना नामता, जिला मंत्री विकास गुप्ता उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+