कई देशों के नेताओं ने सराहा अरविंद केजरीवाल सरकार मॉडल: अजय दत्त
विदेश में चल रही एक बैठक में दिल्ली सरकार के विकास मॉडल की जमकर चर्चा हुई। सीएम केजरीवाल को बैठक में शामिल लोगों ने आमंत्रित भी किया। Leaders of many countries appreciated Arvind Kejriwal government model says Ajay Dutt
कंबोडिया में अमेरिका सहित कई देशों के नेताओं ने दिल्ली के अरविंद केजरीवाल सरकार के मॉडल की प्रशंसा करते हुए शिक्षा, मुफ्त सार्वजनिक परिवहन बसों में यात्रा की सराहना की है। आम आदमी पार्टी के विधायक अजय दत्त ने यह दावा कंबोडिया राष्ट्रीय चुनाव आयोग (एनईसी) के न्यौते पर बतौर पर्यवेक्षक यात्रा संपन्न होने के बाद दी।
उन्होंने बताया कि भारत से आप विधायक के तौर पर उन्हें आमंत्रित किया गया और कंबोडिया के 7वें आम चुनाव दूसरे अंतर्राष्ट्रीय नेताओं के साथ एक विदेशी भूमि में चल रही लोकतांत्रिक प्रक्रिया को पर्वेक्षण करने का एक असाधारण अवसर था। इसमें नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति गुडलक जोनाथन , नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली, श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना सहित कोलम्बिया, ग्वाटेमाला, ऑस्ट्रिया और अमेरिका के राजनेता शामिल हुए।

अजय दत्त ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान हमारे नेता और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य, मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी और दिल्ली की महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा के दिल्ली मॉडल के बारे में चर्चा करने का अवसर मिला और उन्होने लोकहित कार्यों की सराहना की।












Click it and Unblock the Notifications