यमुना को प्रदूषण मुक्त करने के लिए केजरीवाल सरकार अब यहां बिछाएगी सीवर लाइन
नई दिल्ली। यमुना नदी को प्रदूषण मुक्त करने की दिशा में केजरीवाल सरकार ने एक और कदम उठाया है। दिल्ली के शाहबाद और सिंघू कॉलोनी समूह में सीवर लाइन बिछाई जाएगी। दिल्ली के जल मंत्री सत्येंद्र जैन ने गुरुवार को इसकी आधारशिला रखी। जैन ने कहा, 'शाहबाद कॉलोनी समूह में 80 किलोमीटर लंबा सीवर लाइन नेटवर्क होगा, जबकि सिंघू कॉलोनी समूह में 10 किलोमीटर लंबा सीवर लाइन नेटवर्क होगा। यह मौजूदा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और सभी सिवेज के उपचार के लिए एक अहम पहल है। वर्तमान में शाहबाद कॉलोनी समूह के साथ-साथ सिंघू कॉलोनी समूह और गांवों में कोई सीवर नेटवर्क नहीं है। अभी इन क्षेत्रों के सीवेज को पास के नालों में छोड़ा जा रहा है, जिससे यमुना नदी प्रदूषित हो रही है।

जल मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि हमारा लक्ष्य दिल्ली की सभी कॉलोनियों को सीवेज लाइनों से जोड़ना है, जिससे सभी प्रकार सिवेज़ को सीधे नालियों में गिरने के बजाय एस.टी.पी के माध्यम से उपचारित किया जा सके। यह परियोजना हमें स्वच्छ यमुना के लक्ष्य की ओर ले जाएगा। सीवर लाइन डालने से क्षेत्र के स्वास्थ्य और स्वच्छता में सुधार होगा, क्योंकि खुले नालों में बहने वाले अपशिष्ट जल मच्छरों के प्रजनन और इलाके दुर्गंध संबन्धित समस्याओं का कारण बनते हैं।
यमुना को प्रदूषण मुक्त करने की दिशा में एक औऱ कदम
बता दें कि यमुना नदी को साफ करने के प्रयासों के मद्देनजर केजरीवाल सरकार ने शाहबाद ग्रुप ऑफ कॉलोनी में 300 मि.मी से 700 मि.मी व्यास की आंतरिक और परिधीय सीवर लाइन की नींव रखी है। राजधानी में मौजूदा सीवेज इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया गया है। क्षेत्र के चारों ओर बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए शाहबाद जी.ओ.सी के तहत 16 अनधिकृत कॉलोनियों और 3 पुनर्वास कॉलोनियों में 80 किलोमीटर की सीवर लाइन बिछाई जाएगी। साथ ही क्षेत्र के निवासियों के लिए मैनहोल / चैंबर और घरों में सीवर कनेक्शन की व्यवस्था भी की जाएगी।
इस सीवेज को सेक्टर 27 रोहिणी, जैन कॉलोनी और शिव विहार के लिफ्ट स्टेशन के माध्यम से मौजूदा रोहिणी और रिठाला एस.टी.पी तक पहुंचाया जाएगा, जहां इसका उपचार और निपटान किया जाएगा. इससे क्षेत्र और उसके आसपास रहने वाले लगभग 2.92 लाख लोगों को लाभ होगा. दौलतपुर बवाना, प्रहलाद विहार, गुप्ता कॉलोनी बवाना, जैन कॉलोनी (नानेश एन्क्लेव) ग्राम बरवाला बवाना रोड, पहलादपुर (बांगर) एक्सटेंशन, गांव पहलादपुर, कृष्ण कॉलोनी प्रह्लाद विहार रोहिणी, प्रहलाद विहार सेक्टर -25 रोहिणी के पास, शाहबाद एक्सटेंशन शाहबाद, विस्तारित आबादी गांव पहलादपुर बांगर लाल डोरा और (3 नंबर पुनर्वास कॉलोनी) सेक्टर -26, शाहबाद डेयरी ए, बी, सी, डी एंड एफ (स्क्वाटर), रोहिणी पुर्नवास कॉलोनी आदि कुछ अनधिकृत कॉलोनियां हैं, जिनके क्षेत्र की समग्र स्वच्छता की स्थिति में इस परियोजना के पूरा होने से सुधार होगा।












Click it and Unblock the Notifications