केसीआर ने विधायकों को चेताया, कहा- बीआरएस दलित बंधु है, भ्रष्ट बंधु नहीं
केसीआर ने चेतावनी दी, वह ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे, और अगर पार्टी ने निकालना पड़ा तो वो भी करेंगे।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री और बीआरएस अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव ने गुरुवार को चेतावनी दी कि उनके पास भ्रष्टाचार में लिप्त कुछ विधायकों के बारे में जानकारी है, खासकर दलित बंधु योजना के कार्यान्वयन में। केसीआर ने चेतावनी दी कि वह ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे, और अगर पार्टी ने निकालना पड़ा तो वो भी करेंगे।
तेलंगाना भवन में आयोजित बीआरएस स्थापना दिवस कार्यक्रम में पार्टी के प्रतिनिधियों से बात करते हुए, केसीआर ने कहा कि मुझे बताया गया है कि कुछ विधायक दलित बंधु योजना के लाभार्थियों से 3 लाख रुपये तक ले रहे हैं। दलित बंधु राज्य सरकार की एक प्रतिष्ठित योजना है और इसके कार्यान्वयन में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए।
दलित बंधु योजना के तहत, राज्य सरकार एससी को अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए 10 लाख रुपये का एकमुश्त अनुदान देती है। सूत्रों के मुताबिक, केसीआर ने कहा कि राजनेताओं को सार्वजनिक जीवन में कुछ प्रलोभनों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन सार्वजनिक जीवन में लोगों को इसका शिकार नहीं होना चाहिए।
गुरुवार की आम सभा की बैठक मुख्य रूप से आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर केंद्रित थी। केसीआर ने कथित तौर पर कहा कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा सितंबर और दिसंबर के बीच की जा सकती है, और पार्टी नेताओं को लोगों के साथ घुलने-मिलने का निर्देश दिया।












Click it and Unblock the Notifications