ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलकर मध्य प्रदेश के शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली कराने की मांग की
भोपाल। सारंगपुर में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों के एक प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षकों के साथ प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान आजाद अध्यापक संघ प्रदेश अध्यक्ष शिल्पी सिवान सहित राजगढ़ जिले के पदाधिकारी मौजूद रहे।

शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली सहित क्रमोन्नति और वरिष्ठता को बहाल कराने के संबंध में ज्योतिरादित्य सिंधिया से चर्चा कर जल्द निराकरण कराने का आग्रह किया। सिंधिया ने ज्ञापन प्राप्त कर जल्द निराकरण कराने का आश्वासन दिया।
ज्ञापन में उपस्थित कार्यकारी प्रांत अध्यक्ष भगवान सिंह गुर्जर, संभागीय उपाध्यक्ष विजय कुमार प्रजापत, योगेश कुमार शर्मा, दीपक सोनी, कमलेश शर्मा, रामगोपाल वर्मा, पांचुलाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications