चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी पर जूनियर एनटीआर चुप, क्या है मायने?
टीडीपी सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी पर नंदामुरी तारक रामा राव जूनियर की चुप्पी के बावजूद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और राजनीतिक हलकों में अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। पीली पार्टी ने शुक्रवार को कहा कि उसने किसी भी व्यक्ति से ऐसा करने का अनुरोध नहीं किया है। जिसका मन वो मामले पर प्रतिक्रिया दे या फिर चुप रहे।
पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी संस्थापक एनटी रामा राव के पोते, जूनियर एनटीआर ने 2009 में नायडू के लिए प्रचार किया था, लेकिन बाद में राजनीतिक जीवन से हट गए और अपने फिल्मी करियर पर ध्यान केंद्रित करना पसंद किया।

नायडू को हाल ही में आंध्र प्रदेश राज्य कौशल विकास निगम (एपीएसएसडीसी) घोटाले में गिरफ्तार किया गया। जिसकी नेशनल कॉन्फ्रेंस और तृणमूल कांग्रेस जैसे विभिन्न दलों ने निंदी की। वहीं साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने भी घटना की आलोचना की थी।
टीडीपी के एक नेता ने कहा कि नायडू की गिरफ्तारी पर जूनियर एनटीआर की चुप्पी ने अभिनेता और पार्टी प्रमुख के बीच कथित दरार को बल दिया है। टीडीपी की 2019 की चुनावी हार के बाद पार्टी के एक वर्ग ने महसूस किया कि अभिनेता को सक्रिय राजनीति में आना चाहिए क्योंकि वह एनटी रामा राव की विरासत को आगे बढ़ा सकते हैं। हालांकि कई बार नायडू के सामने जूनियर एनटीआर को सीएम बनाने के पोस्टर लहराए गए।
हाल के दिनों में, जूनियर एनटीआर ने नायडू की पत्नी नारा भुवनेश्वरी के खिलाफ 'अपमानजनक' टिप्पणियों की निंदा की थी।












Click it and Unblock the Notifications