झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की स्थिति में हो रहा है सुधार, सामने आया हेल्थ अपडेट
झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन रांची के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती है। उनके स्वास्थ्य को लेकर ताजा अपडेट सामने आई है, जिसके मुताबिक उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है और वे तेजी से रिकवर कर रहे हैं।

Shibu Soren Health: झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन रांची के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती है। शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर ताजा अपडेट सामने आई है, जिसके मुताबिक उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। वे सामान्य भोजन ले रहे हैं। उनकी हालत पूरी तरह स्थिर है और वे तेजी से रिकवर कर रहे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले गुरुवार को उन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद मेंदाता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ तापस कुमार साहू ने बताया, 'झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की स्थिति पहले से बेहतर हुई है। फेफड़ा के संक्रमण को ठीक करने के लिए जो दवाएं दी गई है उसका सकारात्मक असर पड़ रहा है।' रिपोर्ट्स के मुताबिक, सांस लेने में परेशानी और बेचैनी के बाद शिबू सोरेन को गुरुवार दोपहर को इरबा स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। आवश्यक जांच के बाद निमोनिया की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद एंटीबायोटिक सहित दवाएं शुरू की गई थी।
शुक्रवार की शाम सीएम हेमंत सोरेन उनका हालचाल लेने मेदांता अस्पताल पहुंचे। वे अस्पताल में लगभग दो घंटे रहे। उन्होंने चिकित्सकों से परामर्श किया। झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य विनोद पांडेय ने कहा कि शिबू सोरेन स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। वे जल्द पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे। उन्हें पूरी तरह आराम करने की सलाह दी गई है। वहीं, झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा था कि चिंता की कोई बात नहीं है। वे बातचीत कर रहे हैं और जल्द हमारे बीच होंगे।
आपको बता दें कि रांची के मेदांता में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इससे पहले साल 2020 में भी राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन कोरोना से संक्रमित हो गए थे। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद डॉक्टरों की सलाह पर इन्हें रांची के मेदांता में भर्ती कराया गया था। शिबू सोरेन को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसके बाद डॉक्टरों के परामर्श पर उन्हें गुरुगुग्राम के मेदांता में भर्ती कराया गया था। इसके बाद वे स्वस्थ होकर रांची लौटे थे।












Click it and Unblock the Notifications