झामुमो ने अब आरटीआई से मांगी जानकारी, राज्यपाल बताएं-चुनाव आयोग ने क्या राय दी है
रांची,9 अक्टूबरः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधायकी को लेकर चुनाव आयोग द्वारा भेजे गए पत्र की जानकारी लेने के लिए झामुमो ने अब सूचना के अधिकार (आरटीआई) कानून का सहारा लिया है। झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने शनिवार को रा
रांची,9 अक्टूबरः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधायकी को लेकर चुनाव आयोग द्वारा भेजे गए पत्र की जानकारी लेने के लिए झामुमो ने अब सूचना के अधिकार (आरटीआई) कानून का सहारा लिया है। झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने शनिवार को राजभवन के जन सूचना पदाधिकारी को इसके लिए आवेदन दिया है। इसमें कहा है कि मुख्यमंत्री के संबंध में चुनाव आयोग द्वारा भेजे गए पत्र के संबंध में जानकारी मुहैया कराएं। आवेदन के साथ उन्होंने 10 रुपए का पोस्टल ऑर्डर भी जमा किया है। लिखा है कि वे दस्तावेज की फोटो कॉपी की राशि भी जमा करने को तैयार हैं।

चुनाव आयोग ने 25 अगस्त को राजभवन को अपनी राय भेजी थी। लेकिन राजभवन अब तक चुप्पी साधे हुए है। पत्र की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग को लेकर झामुमो के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात की थी। तब राज्यपाल ने दो-तीन दिन के भीतर स्थिति स्पष्ट करने का आश्वासन दिया था।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने भी राज्यपाल से मुलाकात कर स्थिति स्पष्ट करने और चुनाव आयोग के पत्र की कॉपी देने की मांग की थी। उन्होंने चुनाव आयोग से भी इसकी कॉपी मांगी थी, मगर आयोग ने इनकार कर दिया। इस संबंध में भाजपा ने राज्यपाल से शिकायत की थी। आरोप था कि सीएम ने खनन पट्टे की लीज ले रखी है। इसलिए उनकी सदस्यता खत्म की जाए।












Click it and Unblock the Notifications