2024 के चुनावों की तैयारी में जुट जाए जेजेपी कार्यकर्ता: डॉ अजय सिंह चौटाला

जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने कहा कि साल 2024 में होने वाले चुनावों के मद्देनजर पार्टी कार्यकर्ता गांव-शहर में पार्टी की गतिविधियां तेज कर दें।

JJP workers should start preparing for 2024 elections Ajay Singh Chautala

जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी होता है और मजबूत संगठन के दम पर ही आज जेजेपी प्रदेश की सत्ता में काबिज है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिशन 2024 की तैयारियों में जुट जाएं।

अजय चौटाला ने कहा कि साल 2024 में होने वाले चुनावों के मद्देनजर पार्टी कार्यकर्ता गांव-शहर में पार्टी की गतिविधियां तेज कर दें और नए साथियों को संगठन के साथ जोड़कर मजबूती प्रदान करें। वे शनिवार को फरीदाबाद में आयोजित जेजेपी जिला स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे।

जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने पार्टी कार्यकर्ताओं को फरीदाबाद नगर निगम के चुनाव की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद नगर निगम के चुनाव नजदीक है इसलिए पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत करवाएं, इससे जिले में पार्टी को और मजबूती मिलेगी।

वहीं जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला निरंतर जनहित में कार्य कर रहे हैं। निशान सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता डिप्टी सीएम द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों से जनता को अवगत करवाएं।

उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से आज शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में जेजेपी और मजबूत हुई है। इस अवसर पर जेजेपी जिला अध्यक्ष कृष्ण जाखड़ ने बैठक में पहुंचे सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+