प्रदेशभर में अभियान के तहत बुद्धिजीवी लोगों को जोड़ेगी जेजेपी: उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला

Dushyant Chautala

जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) अपने संगठन को और मजबूत करने के लिए बुद्धिजीवी लोगों को अपने साथ जोड़ेगी। इसके लिए जेजेपी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्रदेश स्तरीय अभियान चलाएगी। यह बात उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कही। वे रविवार को करनाल में पार्टी के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बुद्धिजीवी सेल के पदाधिकारियों को संगठन मजबूती बारे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस महासम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा केसी बांगड़ ने विशिष्ठ अतिथि के रूप में शिरकत की।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जेजेपी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का काम करें। बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ यह कार्य पूरी जिम्मेदारी व कुशलता के साथ कर सकता है। उन्होंने कहा कि पिछले चार साल में जेजेपी का संगठन लगातार बढ़ रहा है और सरकार के माध्यम से जनता की सेवा की जा रही है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि चुनाव के समय किए गए वादों को पूरा किया जा रहा है इसलिए कार्यकर्ता पार्टी की उपलब्धियों और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जल्द प्रदेश में अभियान चलाएगा और इस अभियान के तहत बुद्धिजीवी लोगों को पार्टी के साथ जोड़ेगा।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने यह भी कहा कि कार्यकर्ता वर्ष 2024 के चुनावों के लिए कमर कस लें। उन्होंने कहा कि पिछले चार सालों में जितनी मेहनत की है, उससे दोगुना ज्यादा मेहनत अगले डेढ़ साल में करके पार्टी संगठन को सबसे मजबूत बनाएं। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जननायक चौ. देवीलाल के सपने को पूरा करने का काम जननायक जनता पार्टी कर रही है।

इस अवसर पर पार्टी के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. रणधीर चीका ने प्रकोष्ठ से संबंधित कई सुझाव उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के समक्ष रखे। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महाचिव बृज शर्मा, हज कमेटी हरियाणा के चेयरमैन मोहिसीन चौधरी, जिला प्रधान गुरदेव रंबा, पूर्व विधायक रमेश खटक, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, जिला प्रवक्ता यशकरण राणा सहित जेजेपी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के सभी जिला प्रधान एवं अन्य पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।

इस सम्मेलन में सेवानिवृत्त न्यायाधीश, साहित्य, कला, सिनेमा, लेखन, संगीत, खेल संघ, सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक व्यापारिक संस्थाएं, खिलाड़ी, विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रमुख आदि के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+