ओमप्रकाश चौटाला के मामले में दिग्विजय चौटाला का बयान, कहा-चार्जशीट और सभी साजिशें कांग्रेस के शासन में हुई

सिरसा, 23 मई: हरियाणा के पूर्व सीएम और अपने दादा ओमप्रकाश चौटाला को आय से अधिक मामले में दोषी करार देने पर जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला ने कहा कि इस बात से प्रदेश का जन-जन दुखी है। उन्हें आदर्श के तौर पर पूरे प्रदेश में जाना जाता हैं। संघर्षशील व्यक्ति के साथ बार-बार ऐसा होना पीड़ादायक है। हमें उम्मीद है कि आगे न्यायपालिका से जरूर न्याय मिलेगा।

Digvijay Chautala

दिग्विजय सिंह चौटाला सिरसा में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला के खिलाफ ये कांग्रेस के बोये हुए बीज है। इन केसों की बुनियाद साजिश के तहत कांग्रेस ने रखी थी। चार्जशीट और सभी साजिशें कांग्रेस के शासन में हुई। भूपेंद्र हुड्डा से आज इसका बदला जनता ले रही और आगे भी जनता के रूप में भगवान उनसे बदला लेंगे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बदलाव के सवाल पर दिग्विजय चौटाला ने कहा कि आज हुड्डा का ही कोई भविष्य नहीं है। कांग्रेस के नए प्रधान के भविष्य की बात तो दूर की है। भूपेंद्र हुड्डा क्षेत्रीय और जातिगत बंटवारे की सोच की राजनीति का खामियाजा आजीवन भुगतेंगे। कुलदीप बिश्नोई की नाराजगी के सवाल पर बोले दिग्विजय ने कहा कि ये लोग आया राम गया राम की राजनीति के जनक है। पहले भी कुलदीप बिश्नोई ने दो बार दल बदले हैं।

आगामी नगर निकाय चुनाव के सवाल पर दिग्विजय चौटाला ने कहा नगर निकाय चुनाव को लेकर जेजेपी पूरी तरह तैयार है। चुनाव आयोग अनुसार जल्द निकाय चुनाव की घोषणा होगी। 48 जगहों पर होने वाले इन चुनावों को लेकर पार्टी बैठक करके पूरी तैयारी के साथ उतरेगी। उन्होंने कहा कि सिरसा की पांचों विधानसभा सीटों पर जेजेपी का दावा मजबूत है। रानियां की सीट अगली बार बड़े बहुमत के साथ जेजेपी जीतेगी। रानियां में जेजेपी की गतिविधियां तेजी से बढ़ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+