जेजेपी स्थापना दिवस: स्टेज पर नहीं कार्यकर्ताओं के साथ बैठेंगे पदाधिकारी

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को शहर के एक पैलेस में जजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जिसमें कहा कि 9 दिसंबर को भिवानी में जेजेपी का स्थापना दिवस कार्यक्रम है। इसमें पूरे प्रदेश के वर्कर पहुंचेगे। कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़े, इसके लिए पदाधिकारियों के कार्यकर्ताओं के बीच में बैठने की व्यवस्था की जाएगी। जो कार्यकर्ता अधिक ऊर्जावान होकर कार्य करता है और पार्टी को आगे बढ़ाता है उसे अधिक से अधिक पार्टी में सम्मान मिलेगा। उपमुख्यमंत्री ने नव निर्वाचित पंच-सरपंचों को बधाई दी और कहा कि कई बार चुनाव के दौरान आपसी मतभेद हो जाता है।

Dushyant Chautala

अब सरपंच बनने के बाद बिना भेदभाव व गुटबाजी के गांव में विकास कार्य कराने चाहिए। गांव की मूलभूत सुविधाओं पर फोकस करें, जिनमें गांव में जो भी जरूरी कार्य करवाने हो उन्हें प्रमुखता से करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के पास गांव के विकास कार्यो के लिए धन की कोई कमी नहीं है। मौके पर गुहला के विधायक ईश्वर सिंह, हज बोर्ड के चेयरमैन मोशीन चौधरी, एससी मोर्चा के हरियाणा प्रधान अशोक शेरवाल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कुसुम शेरवाल, जेजेपी के जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह, रॉकी सांगवान व अजय राव मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+