Jharkhand: ई-पॉश मशीन में आईएमपीडीएस के ऑप्शन से खाद्यान्न वितरण का निर्देश

खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं जन वितरण प्रणाली के उचित ढंग से संचालन, कार्य क्षमता एवं दक्षता बढ़ाने के लिए सोमवार को प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन पैराडाइज रिसोर्ट,

 Hemant Soren

खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं जन वितरण प्रणाली के उचित ढंग से संचालन, कार्य क्षमता एवं दक्षता बढ़ाने के लिए सोमवार को प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन पैराडाइज रिसोर्ट, हजारीबाग में किया गया।

इस कार्यशाला में विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं ने भाग लिया। इस कार्यशाला में अपर समाहर्ता राकेश रोशन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अरविंद कुमार, जनप्रतिनिधि, विभिन्न पंचायतों के मुखिया, जिला आपूर्ति कार्यालय के कर्मी समेत बड़ी संख्या में जन वितरण प्रणाली के डीलर उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया गया।

कार्यशाला में अपर समाहर्ता राकेश रोशन ने बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों से जन वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने एवं संवेदनशील होकर जन वितरण प्रणाली के वितरण व्यवस्था में आने वाली कठिनाइयों का निवारण करने का प्रयास में एकजुटता का परिचय देने की बात पर बल दिया।

मौके पर हजारीबाग जिला अन्तर्गत कुल 1382 लक्षित जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं को ई-पॉश मशीन का उपयोग एवं खाद्यान्न का वितरण आदि सभी प्रकार की जानकारी ई-पॉश मशीन के टेक्नीशियन नरेश कुमार के द्वारा दी गई।

सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को वेइंग मशीन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी रांची से आए तकनीशियन जितेन्द्र कुमार के द्वारा दिया गया। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने सभी सहायक गोदाम प्रबन्धक, राज्य खाद्य निगम को सप्लाई चैन मैनेजमेंट के तहत खाद्यान्न का उठाव एवं वितरण से संबंधित महत्त्वपूर्ण जानकारी दी। साथ ही उन्होंने सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को खाद्यान्न का वितरण से संबंधित जानकारी दी, जिसमें ई-पॉश मशीन से खाद्यान्न रिसीव करना एवं वितरण करना शामिल है।

मौके पर वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत ई-पॉश मशीन में आईएमपीडीएस का ऑप्शन से खाद्यान्न वितरण करने के संबंध में निर्देश दिया गया। सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेता को प्रत्येक माह के 15वीं एवं 16वीं तथा 25वीं एवं 26वीं तारीख को चावल दिवस के मनाते हुए खाद्यान्न वितरण करने का निर्देश दिया गया। उक्त तिथि को अवकाश रहने पर अगले कार्य दिवस को चावल दिवस मनाने के लिए कहा गया।

सभी पदाधिकारी / जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को आधार सिडिंग एवं विद इन इंडिया के तहत डुप्लीकेट आधार की जांच की प्रक्रिया के बारे में बताते हुए जल्द से जल्द प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही इस दौरान सभी पदाधिकारी / जन वितरण प्रणाली विक्रेता को पेट्रोल सब्सिडी के तहत लाभुकों को जागरूक करने एवं रजिस्ट्रेशन करवाने का निर्देश दिया गया।

डीजीआरओ सह अपर समाहर्ता, हजारीबाग के द्वारा पीजीएमएस में आने वाले शिकायतों में कमी लाने के लिए आवश्यक कार्य करने की जानकारी दी गई। पीवीटीजी डाकिया योजना के तहत पदाधिकारियों को समय पर खाद्यान्न वितरण करने का निर्देश दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+