Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

झारखंड पयर्टनः चार डॉक्यूमेंट्री से विश्व फलक पर दिखेगा झारखंड, सीएम का एलान

रांची। झारखंड में पर्यटन के क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं हैं। खान और खनिज के अलावा यहां के लोगों खासकर आदिवासियों और उनकी परंपरा, रीति-रिवाज, कला- संस्कृति, खानपान और रहन-सहन के साथ प्राकृतिक सौंदर्य, प्राचीन ऐतिहासिक धरोहर, पुरातात्विक अवशेष, हेरिटेज, मेगालिथ, अध्यात्म और एडवेंचर्स स्पोर्ट्स आदि के क्षेत्र में काफी समृद्ध है।

jharkhand-tourism-news-of-cm-hemant-soren-pahal-for-making-four-documentary

इसे अलग पहचान देने की दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है, ताकि देश-दुनिया के सामने समग्र झारखंड को पेश किया जा सके। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेशनल ज्योग्राफिक के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए यह कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें नेशनल ज्योग्राफिक का अहम योगदान हो सकता है। इससे झारखंड में पर्यटन को बढ़ावा के साथ-साथ इससे जुड़ी अहम जानकारियां सामने आएंगी और लोगों का ज्ञानवर्धन होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे और सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय के निदेशक राजीव लोचन बक्सी तथा नेशनल ज्योग्राफिक के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

झारखंड पर्यटन पर कॉफी टेबल बुक तैयार करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड पर नेशनल ज्योग्राफिक द्वारा बनाई जानेवाली डॉक्यूमेंट्री में सरकार पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने नेशनल ज्योग्राफिक के प्रतिनिधियों को अपने कुछ सुझाव भी दिए। मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि वे झारखंड पर्यटन पर कॉफी टेबल बुक भी तैयार करें, ताकि इसके माध्यम से झारखंड पर्यटन से जुड़ी जानकारी लोगों से साझा की जा सके।

झारखंड पर बनाई जाएगी डॉक्यूमेंट्री

नेशनल ज्योग्राफिक के प्रतिनिधियों ने बताया कि उनके द्वारा झारखंड पर डॉक्यूमेंट्री बनाई जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष 'पोस्ट कार्ड्स फ्रॉम झारखंड' के नाम से बनने वाली डॉक्यूमेंट्री का प्रेजेंटेशन दिया। बताया कि इस डॉक्यूमेंट्री में चार अलग-अलग फिल्में होंगी। पहली फिल्म में बेतला- मैक्लुस्कीगंज- नेतरहाट और आसपास के क्षेत्र, दूसरी फिल्म गिरिडीह-देवघर-मलूटी और आसपास के क्षेत्र, तीसरी फिल्म में जमशेदपुर-खूंटी और सरायकेला और आसपास के क्षेत्र तथा चौथी फिल्म रांची-हजारीबाग और आसपास के क्षेत्रों में अवस्थित पर्यटक स्थलों पर आधारित होगी। हर फिल्म अपने आप में पूरी होगी।

सीएम ने कहा

● राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार कर रही है प्रयास

● झारखंड पर्यटन पर कॉफी टेबल बुक भी तैयार करे नेशनल ज्योग्राफिक

● नेशनल ज्योग्राफिक द्वारा बनाई जानेवाली डॉक्यूमेंट्री में झारखंड सरकार पूरा सहयोग करेगी

● झारखंड पर्यटन को समग्र रूप से देश-दुनिया को दिखाने के लिए डॉक्यूमेंट्री बना रही है

● मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष डॉक्यूमेंट्री का नेशनल ज्योग्राफिक ने दिया प्रेजेंटेशन

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+