Jharkhand की पहली मॉडर्न टाउनशिप बनेगी रांची स्मार्ट सिटी, 24 घंटे बिजली-पानी, ईवी बसें चलेंगी
रांची स्मार्ट सिटी के कंप्लीशन की घोषणा अगले माह हो सकती है। केंद्र सरकार देश के 22 शहरों को स्मार्ट सिटी बनने की घोषणा करेगी।

रांची स्मार्ट सिटी के कंप्लीशन की घोषणा अगले माह हो सकती है। केंद्र सरकार देश के 22 शहरों को स्मार्ट सिटी बनने की घोषणा करेगी। रांची एरिया बेस्ड डेवलपमेंट एरिया में पहले से चल रहे 12 प्राेजेक्ट में 4 पूरे हाे गए है और 8 पर काम अंतिम चरण में है। प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद रांची स्मार्ट सिटी राज्य की पहली मॉर्डन टाउनशिप कहलाएगी, क्योंकि यहां लोगों को 24 घंटे बिजली, पानी और सफाई मिलेगी। हर भवन से निकलने वाले गंदे पानी के लिए सीवरेज-ड्रेनेज सिस्टम बना है। यहां इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी।
सेहत सुधारने के लिए 21 किमी लंबा साइकिल ट्रैक और फुटपाथ भी बनाया गया है। इसके बावजूद आम लोगों को फिलहाल फायदा नहीं होगा, क्योंकि यहां जिन डेवलपरों ने जमीन ली है, उस पर प्रस्तावित 16 हजार अपार्टमेंट को धरातल पर उतरने में कम से कम तीन साल लगेंगे। रांची स्मार्ट सिटी सिटी लेवल एडवाईजरी फोरम की मंगलवार को हुई बैठक के बाद स्मार्ट सिटी सीईओने बताया कि एचईसी से 9.22 एकड़ जमीन नहीं मिली है। उन्हाेंने सांसद से समन्वय बनाने का आग्रह किया।
470 कराेड़ से ये काम हाे रहे : लैंड डेवलपमेंट, विभिन्न कैटेगरी की सड़क, वाटर सप्लाई, री-यूज वाटर सप्लाई, सीवरेज एंड सैनिटेशन, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइटिंग, गैस इंसुलेटेड पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन लाइन वाटर रिजर्व वायर का भी काम लगभग पूरा। पैन सिटी में ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए कमांड कंट्रोल एंड कम्युनिकेशन सेंटर।
अपोलो चेन्नई होटल और पांच सितारा होटल भी बनाए जाएंगे
यहां चेन्नई अपोलो ग्रुप का एक सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल भी खुलेगा। कॉर्पोरेशन ने नगर निगम से पूर्व में हॉस्पिटल प्रबंधन के साथ हुए समझौते की जानकारी मांगी है। 2013 में हॉस्पिटल प्रबंधन को डोरंडा के घाघरा में हॉस्पिटल के लिए जमीन दी गई थी, लेकिन बाद में कुछ लोगों ने उक्त जमीन पर अपना दावा करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दिया। यहां एक पांच सितारा होटल भी बनेगा। मिक्स्ड यूज जमीन पर होटल का निर्माण होगा।
यह समस्या... एचईसी से एनओसी नहीं, रजिस्ट्री रुकी, आरओबी का काम भी शुरू नहीं
स्मार्ट सिटी के 8 प्लॉट की 57 एकड़ आवासीय व मिक्स्ड यूज जमीन विभिन्न डेवलपर ने ली है। डेवलपर ने पिछले वर्ष ही जमीन की नीलामी की पूरी राशि दे दी, लेकिन अभी तक रजिस्ट्री नहीं हुई है। क्योंकि एचईसी प्रबंधन द्वारा जमीन का एनओसी जारी नहीं किया गया है। दूसरी ओर एचईसी के प्लांट तक जाने वाले पुराने आरओबी के बदले नया आरओबी का निर्माण एनओसी नहीं मिलने से शुरू नहीं हुआ है।
सांसद ने दो स्कूल खोलने की बात कही
स्मार्ट सिटी कॉर्पोरेशन के कार्यालय में हुई बैठक में सीईओ ने रांची सांसद से एफएफपी प्लांट जा रहे रेलवे लाइन के नीचे रेल अंडरपास के लिए भी एनअाेसी दिलाने की बात कही। संासद संजय सेठ ने कहा कि स्मार्ट सिटी में एक नाैनिहाल व एक हायर सेकेंडरी स्कूल के लिए जगह रखें, ताकि बच्चाें काे बाहर जाने की जरुरत न पड़े।
इंफ्रास्ट्रक्चर एक माह में पूरा करेंगे
स्मार्ट सिटी के बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर का काम लगभग पूरा हो गया है। एक माह के अंदर बचे हुए काम भी पूरे हो जाएंगे। जहां तक लोगों के रहने की बात है, इस पर भी काम चल रहा है। डेवलपर के नाम जमीन की रजिस्ट्री जल्द होगी। इसके बाद नक्शा स्वीकृत कराकर वे काम कर सकते हैं। -अमित कुमार, सीईओ, रांची स्मार्ट सिटी












Click it and Unblock the Notifications