ये है वो तरीका जिससे झारखंड में आपको 25 रुपये सस्ता मिलेगा पेट्रोल, ऐसे करें आवेदन और पाएं छूट
रांची। 8 दिनों के बाद यानी 26 जनवरी से झारखंड के लोगों को सस्ता पेट्रोल (Jharkhand Petrol Rate) मिलने लगा। ये सुविधा झारखंड में रहने वाले उन लोगों को मिलेगी जो राशन कार्डधारी (Ration Card Holder) हैं। हेमंत सोरेन सरकार के इस महात्वाकांक्षी योजना के तहत दो पहिया वाहन कार्डधारियों के एक सदस्य को हर महीने 10 लीटर पेट्रोल पर प्रति लीटर में 25 रुपये की छूट मिलेगी। इस तरह से दो पहिया वाहन रखने वाले कार्डधारियों के एक सदस्य को हर महीने 250 रुपये मिले सकेगा। सरकार 250 रुपए की राशि को सब्सिडी की तरह खाते में भेजेगी। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि इस योजना का लाभ लेने की प्रकिया क्या है और इसका लाभ कैसे लोग ले सकेंगे।

लाभुकों को इस योजना का लाभ लेने के लिए मोबाइल एप के माध्यम से खुद आवेदन करना होगा। पेट्रोल खरीदते समय भी लाभुकों को पंप पर पूरे पैसे चुकाने होंगे जिसके बाद 250 रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से उसके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर होगी। 26 जनवरी से सस्ता पेट्रोल देने की योजना पर कार्य शुरू हो गया है। पहले चरण में राज्य के वैसे 20 लाख कार्डधारियों को इसका लाभ मिलेगा, जिनके पास दो पहिया वाहन है।
ऐप से करें आवेदन
झारखंड के खाद्य आपूर्ति विभाग, परिवहन विभाग और NIC द्वारा जारी किए गए मोबाइल एप के माध्यम से ही लाभुकों को राशि पाने के लिए आवेदन करना होगा। आवेदक के लिए राज्य के NFSA और JSFSS का राशन कार्डधारी होना जरूरी है। इसके साथ ही राशन कार्ड में अंकित सभी सदस्यों का कार्ड के साथ आधार कार्ड लिंक्ड होना चाहिए। आवेदक का वाहन रजिस्टर्ड उसके नाम से होना चाहिए। साथ ही झारखंड में रजिस्टर्ड होना अनिवार्य है। आवेदक का आधार और राशन कार्ड में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भी बैंक खाते के साथ लिंक होना चाहिए।
आवेदन की प्रक्रिया
हेमंत सोरेन सरकार की इस योजना का लाभ लेने के लिए मोबाइल एप में आवेदन के समय आवेदक को अपना नाम, राशन कार्ड संख्या और आधार संख्या उसमें डालना होगा। इसके बाद आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर पर एक OTP आयेगा। ओटीपी डालने के बाद आवेदक को राशन कार्ड में अपना नाम सलेक्ट करते हुए वाहन संख्या और ड्राइविंग लाइसेंस नंबर डालना होगा। आवेदक द्वारा आवेदन भरने का काम पूरा होते ही वेरीफिकेशन के लिए आवेदन डीटीओ के लॉग इन में चला जायेगा। इसके बाद स्वीकृति मिलते ही स्वीकृत राशि हर माह लाभुक के सीधे खाते में डीबीटी के माध्यम से जाएगी।
61 लाख लोगों को मिलेगा लाभ
मालूम हो कि झारखंड के स्थापना दिवस के मौके पर हेमंत सोरेन की सरकार ने गरीबों के लिए सस्ता पेट्रोल योजना की घोषणा की थी। राज्य में कुल कार्डधारियों की संख्या करीब 61 लाख है। पहले चरण में राज्य के वैसे 20 लाख कार्डधारियों को इसका लाभ मिलेगा, जिनके पास दो पहिया वाहन है।












Click it and Unblock the Notifications