झारखंड के अधिकारी विभिन्न योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं

रांची,27 अक्टूबर- पहली बार झारखंड आए नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन कुमार बेरी की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात नहीं हो सकी। यह मुलाकात इसलिए नहीं हो सकी क्योंकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन त्योहार में व्यस्त थे। सुमन कुम

रांची,27 अक्टूबर- पहली बार झारखंड आए नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन कुमार बेरी की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात नहीं हो सकी। यह मुलाकात इसलिए नहीं हो सकी क्योंकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन त्योहार में व्यस्त थे। सुमन कुमार बेरी ने कहा कि अगली बार झारखंड आऊंगा तो मुख्यमंत्री से जरूर मुलाकात होगी। दरअसल, नीति आयोग के उपाध्यक्ष झारखंड के कई मुद्दों पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात करना चाहते थे। उन्होंने कहा है कि अगली बार मुलाकात कर अब इन मुद्दों पर बात करेंगे। वैसे नीति आयोग ने यह माना है कि झारखंड के अधिकारी विभिन्न योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। झारखंड में धरातल पर काम में तेजी आई है।

hemant seron

वरिष्ठ अफसरों से ली योजनाओं की जानकारी

बुधवार को नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन कुमार बेरी ने रांची और पूर्वी सिंहभूम जिले का भ्रमण किया। झारखंड के आकांक्षी जिलों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह के नेतृत्व में प्रमुख विभागों के सचिवों के साथ बैठक भी की। इस बैठक में अधिकारियों ने उन्हें जानकारियां दीं। बैठक के बाद सुमन कुमार बेरी ने कहा कि पहली बार झारखंड आया हूं। यहां के आकांक्षी जिलों में वर्तमान स्थिति का आकलन करने के लिए पीएचसी एवं कृषि से संबंधित परियोजनाओं का निरीक्षण किया। झारखंड सरकार के मुद्दों पर अधिकारियों से बात हुई है। तमाम मांगों के अनुरूप निदान करने की व्यवस्था की जाएगी।

पिछड़े प्रखंडों में बड़े पैमाने पर काम करना है

आकांक्षी जिलों के मिशन डायरेक्टर राकेश रंजन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पिछले कुछ महीनों में झारखंड सरकार के अधिकारियों ने कड़ी मेहनत की है। हमलोग यही देखने आए हैं कि धरातल पर स्थितियां क्या हैं। नीति आयोग का यही काम है कि राज्य सरकार की बातों को केंद्र के विभिन्न मंत्रालयों तक पहुंचाएं और समस्याओं का समाधान करें। निर्णय हुआ है कि जिन प्रखंडों में पिछड़ापन अधिक है, वहां वृहत पैमाने पर काम किया जाए।

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में बदला पीएचसी पिठोरिया

रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि पीएचसी पिठोरिया को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में विकसित हुआ है। यहां कम्युनिटी हेल्थ आफिसर की पोस्टिंग हुई है और पारा मेडिकल कर्मियों को भी लगाया गया है। नीति आयोग के उपाध्यक्ष को पूर्व की स्थिति और वर्तमान में आए बदलाव की जानकारी दी गई। इसके बाद उन्हें कांके के ही इचापीढ़ी व कुम्हरिया में ड्रिप इरिगेशन प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी गई। सोनाहातू में टेली मेडिसिन की शुरुआत के बाद आए बदलाव की जानकारी उपाध्यक्ष सुमन कुमार बेरी को दी गई।

झारखंड ने की बकाया रायल्टी के भुगतान की मांग

नीति आयोग के समक्ष राज्य की बकाया रायल्टी के भुगतान की मांग बुधवार को जोरशोर से उठी। आयोग के उपाध्यक्ष सुमन कुमार बेरी के साथ होटल रैडिशन ब्लू में उच्चस्तरीय बैठक में मुख्य सचिव सुखदे सिंह ने यह मामला उठाया। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार 1.36 लाख करोड़ रुपये की बकाया रायल्टी का दावा करती है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कई बार इस संबंध में केंद्र को अवगत करा चुके हैं। बैठक के दौरान राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के सचिव व प्रधान सचिव उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+