झारखंड सरकार ने आकांक्षा केंद्र में प्रवेश परीक्षा का किया आयोजन, 30 सितंबर तक भरे जाएंगे फॉर्म

झारखंड सरकार ने आकांक्षा केंद्र में प्रवेश परीक्षा का किया आयोजन, 30 सितंबर तक भरे जाएंगे फॉर्म

रांची, 10 सितंबर: आकांक्षा केंद्रों में एडमिशन का मौका स्टूडेंट्स के लिए है। देश और राज्यों के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग, मेडिकल, क्लैट संस्थानों (सरकारी एवं प्राइवेट) में एडमिशन हेतु चयनित स्टूडेंट्स को इंट्रेंस टेस्ट की तैयारी कराने में इसके जरिये मदद दी जाती है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड ने इन सेंटरों में एडमिशन के संबंध में सूचना जारी की है। कहा है कि आकांक्षा केंद्र (जूनियर) में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा कक्षा 7, 8, 9 एवं दसवीं उत्तीर्ण स्टूडेंट्स के लिये आयोजित की जायेगी। परीक्षा आवेदन फॉर्म 15 सितंबर से 30 सितंबर तक भरे जाएंगे।

Jharkhand government organized entrance exam at Akanksha Kendra

किन स्कूलों के स्टूडेंट्स करेंगे आवेदन
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के मुताबिक आकांक्षा केंद्रों में एडमिशन के लिए सरकारी स्कूलों के अलावा झारखंड सरकार से मान्यता प्राप्त स्कूल, अल्पसंख्यक स्कूल, कस्तुरबा गांधी/ मॉडल/समर्थ स्कूल, झारखंड सरकार से सहायता प्राप्त स्कूल और परिषद से मान्यता प्राप्त स्कूलों के स्टूडेंट्स भी आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित कोटि के कैंडिडेट को कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग, झारखंड सरकार द्वारा घोषित सक्षम प्राधिकार (एसडीओ) द्वारा निर्गत आरक्षण कोटि, जाति प्रमाण पत्र की जरूरत होगी।

इस वेबसाइट पर करें आवेदन

दिव्यांगता का सर्टिफिकेट भी आवेदन करते समय देना होगा। नहीं होने पर नामांकन के समय इसे दिखाना जरूरी होगा। भरे गए परीक्षा आवेदन फॉर्म का सत्यापन जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा ऑनलाईन किया जायेगा। उनके द्वारा अनुमोदित स्टूडेंट्स को ही एडमिट कार्ड जारी किया जाना है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथि और परीक्षा आयोजन की तिथि बाद में प्रकाशित की जायेगी। विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट http://www.jac.jharkhand.gov.in/jac देखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+