Ranchi News: दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, कहा- राज्य में बनेगा शहीद स्मारक
झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व केंद्रीय महासचिव और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बड़े भाई दुर्गा सोरेन की 14वीं पुण्यतिथि है। नामकुम स्थित दुर्गा सोरेन चौक पर रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक सीता सोरेन।

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज रविवार को झारखंड आंदोलन के योद्धा एवं पूर्व विधायक दुर्गा सोरेन की 14वीं पुण्यतिथि पर रांची के नामकुम (लोवाडीह) स्थित दुर्गा सोरेन स्मारक पहुंचे। वहां मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सीएम ने कहा कि वर्षों से वीर शहीदों को हम सभी सम्मान देते रहे हैं। शहीदों के सम्मान के लिए हमारी सरकार राज्य के विभिन्न शहीद स्मारकों को भव्यता प्रदान करने का कार्य कर रही है।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज झारखंड आंदोलन के अगुवा और माटी पुत्र बड़े भाई दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि है। पुण्यतिथि के मौके पर हम सभी लोग उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं। शहीदों के सम्मान के लिए हमारी सरकार राज्य के विभिन्न शहीद स्मारकों को भव्यता प्रदान करने का कार्य कर रही है। वर्षों से वीर शहीदों को हम सभी लोग मान-सम्मान देते रहे हैं। आगे भी एक बेहतर कार्य योजना के तहत राज्य के वीर शहीदों के सम्मान के लिए हमारी सरकार कार्य करेगी।
इस मौके पर मंत्री हफीजुल हसन अंसारी, विधायक सीता सोरेन, सुप्रियो भट्टाचार्य, विनोद कुमार पांडेय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इन्होंने दुर्गा सोरेन को श्रद्धासुमन अर्पित किया। आपको बता दें कि दुर्गा सोरेन का जन्म 1970 में हुआ था। 21 मई 2009 में उनका निधन हो गया था। ये झारखंड के पूर्व सीएम व राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के पुत्र, विधायक सीता सोरेन के पति व सीएम हेमंत सोरेन व विधायक बसंत सोरेन के भाई थे।












Click it and Unblock the Notifications