Jharkhand News: जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहे मुख्यमंत्री

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी पर अमल करते हुए भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर लगातार एक्शन में है।

इसी सिलसिले में उन्होंने अनिल कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता, पथ निर्माण विभाग, पथ अंचल, हजारीबाग के विरुद्ध आयकर विभाग द्वारा आय से अधिक धनार्जन करने से संबंधित जांच प्रतिवेदन के आधार पर पीई दर्ज करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है।

 Hemant Soren

आयकर विभाग के द्वारा अनिल कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता, पथ निर्माण विभाग, पथ अंचल, हजारीबाग के आवास पर 22 नवंबर 2022 को की गई तलाशी के दौरान कुल 406.28 लाख रुपए की चल- अचल संपत्ति मिली थी। इसमे 17.13 लाख रुपए नकद, 170.15 लाख रुपए का गहना एवं बहुमूल्य धातु, 64 लाख रुपए बैंक खातों में जमा राशि और 155 लाख रुपए परिवार के नाम पर अचल संपत्ति के रूप में मिले थे, जिसे जब्त कर लिया गया था।

बता दें कि इस सिलसिले में प्रधान आयकर निदेशक (अन्वेषण) कार्यालय, पटना द्वारा तलाशी और जब्ती से संबंधित प्रारंभिक जांच प्रतिवेदन उपलब्ध करवाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+