ननिहाल पहुंचे झारखंड के सीएम, चांडिल में सोहराय पर्व में होंगे शामिल

रांची,27 अक्टूबर- सोहराय पर्व को लेकर गुरुवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ चांडिल स्थित धातकीडीह अपने ननिहाल पहुंचे। ग्रामीण महिलाओं ने संता

रांची,27 अक्टूबर- सोहराय पर्व को लेकर गुरुवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ चांडिल स्थित धातकीडीह अपने ननिहाल पहुंचे। ग्रामीण महिलाओं ने संताल समाज के परम्परानुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व शिबू सोरेन का पांव धोकर स्वागत किया। तत्पश्चात दोनों को जोहार करके अभिवादन किया गया। इनके पीछे पीछे सड़क मार्ग से सीएम की पत्नी कल्पना सोरेन, उनकी मां रूपी सोरेन और अनुज बसंत सोरेन की पत्नी भी गांव पहुंची। यह सभी बुधवार रात को ही चांडिल पहुंच गए थे। सभी चांडिल स्थित होटल वेब इंटरनेशनल में ठहरे थे।

hemant seron

मुख्यमंत्री के ननिहाल पहुंचने पर आंगन में उनके बैठने की व्यवस्था की गई थी। जहां उपायुक्त अरवा राजकमल, एसपी आनन्द प्रकाश से उन्होंने क्षेत्र के बारे में जानकारी हासिल की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के समक्ष समस्याएं लेकर भी लोग पहुंचने लगे और उन्हें समस्या निवारण के लिए ज्ञापन भी सौंपा। जिसके बाद आदर के साथ मुख्यमंत्री को घर के अंदर ले गए जहां परिवार के साथ मुख्यमंत्री ने स्वादिष्ट व्यंजन व पीठा का स्वाद लिया। पीठा खाने के दौरान घर परिवार के लोगों से उन्होंने बातचीत की। जबकि झामुमो कार्यकर्ता व प्रशासनिक अधिकारी बाहर मौजूद थे। यहां बता दें कि मुख्यमंत्री के आने से पूर्व उपायुक्त अरवा राजकमल, एसपी आनन्द प्रकाश सहित अधिकारियों ने सुरक्षा का जायजा लिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ननिहाल आगमन को लेकर धातकीडीह में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मुख्य सड़क से लेकर गांव तक जगह-जगह पुलिस बल तैनात की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से मुख्यमंत्री के कारकेट का हेलीपैड से गांव तक कई बार मॉक ड्रिल भी किया गया। कांगलाडीह में बने हेलीपैड गुरुवार दोपहर डेढ़ बजे पहुंचने के बाद करीब आधा किलोमीटर कारगेट के द्वारा ननिहाल मुख्यमंत्री पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+