आयुष मिशन के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों की नियुक्ति करने वाला पहला राज्य बना झारखंड
रिक्ति होने के बाद भी इस पद के लिए अभ्यर्थी नहीं मिल रहे। अगले चरण में शीघ्र ही 160 रिक्त पदों पर नियुक्ति होगी।

रांची: स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने कहा है कि झारखंड पहला राज्य है जहां आयुष मिशन के तहत 485 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई है। रिक्ति होने के बाद भी इस पद के लिए आयुष चिकित्सक नहीं मिल रहे हैं। अगले चरण में शीघ्र ही 160 रिक्त पदों पर नियुक्ति होगी।
पदाधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू
अपर मुख्य सचिव ने बुधवार को राजकीय गव्य एवं मत्स्य निदेशालय के सभागार में नव नियुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में ये बातें कहीं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 अप्रैल तक चलेगा।
तेजी किया जा रहा आयुष क्षेत्र में काम
अपर मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य गठन के बाद से अबतक आयुष के क्षेत्र को काफी उपेक्षित किया गया है। केंद्र सरकार द्वारा जो भी राशि इस विभाग के विकास के लिए दी जाती थी, वह खर्च नहीं होती थी।
आज जिस तेजी के साथ आयुष प्रक्षेत्र में सरकार द्वारा काम किये जा रहे हैं, निश्चित रूप से इस राज्य का स्थान देश के मानचित्र पर ऊपर होगा।
जल्द की जाएगी आयुष चिकित्सकों की नियुक्ति
सालों से आयुष प्रक्षेत्र में चिकित्सकों की नियुक्ति हेतु झारखंड लोक सेवा आयोग प्रयत्नशील है। शीघ्र ही आयुष चिकित्सकों की नियुक्ति कर ली जएगी।
इस अवसर पर निदेशक, आयुष डॉ. फजलुस समी के कहा कि पहले जहां आयुष के लिए नौ करोड़ रूपये मिलते थे, वहीं अब 258 करोड़ रुपये बजट प्रविधान किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications