Jharkhand में भी है दुर्लभ लिथियम का भंडार, पैन एशिया हजारीबाग, कोडरमा में खनन करने के लिए है तैयार

रांची: पैन एशिया मेटल्स आजकल झारखंड में लिथियम की खोज में जुटी है। पैन एशिया मेटल्स लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक पॉल लॉक ने बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड मंत्रालय में मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने बताया कि राज्य में लिथियम खनिज प्राप्त होने की अपार संभावनाएं हैं। लिथियम का उपयोग विभिन्न प्रकार की बैटरी बनाने के कार्य में होता है। कोडरमा, हजारीबाग सहित अन्य क्षेत्रों में लिथियम की उपलब्धता है।

खनिज की जानकारी लेने के लिए पैन एशिया मेटल्स लि. की टीम आजकल झारखंड भ्रमण पर है। पॉल लॉक ने मुख्यमंत्री से कहा कि पैन एशिया मेटल्स झारखंड में लिथियम खनन के क्षेत्र में निवेश करना चाहती है। इसके लिए राज्य सरकार से सहयोग की अपेक्षा है।

Hemant Soren

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पॉल लॉक से कहा कि झारखंड प्राकृतिक संपदाओं के लिए जाना जाता है। विभिन्न खनिजों की उपलब्धता के साथ-साथ लिथियम की संभावना भी राज्य के लिए अच्छा संकेत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पैन एशिया मेटल्स लिथियम उत्खनन कार्य में निवेश के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रविधानों के अनुसार एक बेहतर कार्य योजना बनाकर सचिव खान एवं भूतत्व विभाग को उपलब्ध कराए। सरकार इसमें हर संभव सहयोग करेगी।

इस दौरान मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव अबू बकर सिद्दीकी, निदेशक भूतत्व मनोज कुमार, उप निदेशक भूतत्व अमरेंद्र कुमार सिंह एवं पैन एशिया मेटल्स लि. के केबीएस मूर्ति उपस्थित थे।

डेलाइट टच थामत्सु इंडिया एलएलपी राज्य में इकोनॉमिक कॉरिडोर की स्थापना करने की इच्छुक है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को इस सिलसिले में कंपनी के सलाहकार अनुराग श्रीवास्तव और पार्टनर कुशल सिंह ने मुलाकात की।

दोनों ने बताया कि कंपनी इस क्षेत्र में कार्य करना चाहती है। झारखंड में कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां इकोनॉमिक कॉरिडोर की स्थापना की जा सकती है। राज्य के विकास में उनकी कंपनी सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+