'भीमराव अंबेडकर से प्रेरित हैं जगन मोहन रेड्डी, हर छात्र का भविष्य चाहते हैं उज्जवल'

आंध्र प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री मेरुगु नागार्जुन और नगरपालिका प्रशासन और शहरी विकास मंत्री डॉ. ऑडिमुलापु सुरेश ने कहा कि मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी प्रदेश में डॉ. बीआर अंबेडकर की प्रेरणा से शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लेकर आए हैं।

Andhra Pradesh

नागार्जुन ने कहा कि सीएम जगन मोहन रेड्डी का ही असर है कि उनकी सरकार ने लगातार शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश सराकर के मंत्रियों ने बुधवार को ओंगोल के स्पंदना हॉल में छात्रों की माताओं को अम्मा वोडी लाभ जारी करने के लिए जिला स्तरीय कार्यक्रम में भाग लिया था।

कार्यक्रम में बोलते हुए जिला प्रभारी मंत्री मेरुगु नागार्जुन ने कहा कि मुख्यमंत्री भावी पीढ़ियों के लिए अम्मा वोडी योजना लाए हैं। उन्होंने कहा कि पहले छात्र वित्तीय बाधाओं के कारण स्कूल और कॉलेज छोड़ देते थे, लेकिन मुख्यमंत्री चाहते थे कि वे शिक्षा जारी रखें, इसलिए अम्मा वोडी योजना शुरू की।

उन्होंने कहा कि योजना के तहत प्राप्त धन का उपयोग उनकी आवश्यक जरूरतों के लिए किया जा सकता है। मंत्री नागार्जुन ने कहा कि जगन मोहन रेड्डी एकमात्र मुख्यमंत्री हैं, जो देश में शिक्षा पर लगभग 95,000 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं और उनका नाम इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+