इनेलो का अस्तित्व हो चुका पूरी तरह खत्म, मुझे इसकी टीस : दुष्यंत
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शुक्रवार को कहा कि इनेलो का अस्तित्व हरियाणा में पूरी तरह से खत्म हो चुका है, जिसकी टीस उन्हें भी है। क्योंकि इनेलो को उनके दादा चौ. देवीलाल ने अपने खून-पसीने से सींचा था। लेकिन उसके उलट डाॅ. अजय सिंह चौटाला ने जजपा का गठन कर चौ. देवीलाल की सोच को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि अगर हरियाणा में अभी विधानसभा चुनाव हों तो जजपा के सभी 10 विधायक जीत दर्ज करेंगे।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला नपा प्रधान डा. गुलशन क्वात्रा के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थ्ो। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन के 3 साल बड़ी सफलता के साथ पूरे हुए हैं और आगे भी यह गठबंधन इसी तरह से चलता रहेगा। उन्होंने नगरपालिका चुनाव में प्रदेश में सबसे ज्यादा वोट से जीतने पर डा. गुलशन क्वात्रा और विधायक रामकरण काला की पीठ थपथपाई।
वहीं उन्होंने नपा प्रधान और वहां मौजूद सभी पार्षदों को आश्वासन दिया कि शहर के विकास के लिए नगरपालिका को धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि चौ. देवीलाल के लिए भारत रत्न जैसे अवॉर्ड की मांग जनता को करनी चाहिए। जिस तरह से उनकी मांग पर शहीद भगत सिंह के नाम पर एयरपोर्ट का नामकरण किया गया है। इस अवसर पर विधायक रामकरण काला, कुलदीप जखवाला, जसविंद्र सिंह खेहरा, उद्योगपति आर.डी.गुप्ता, सुरेंद्र जैन, हल्काध्यक्ष जगबीर मोहड़ी, सूबे सिंह त्यौड़ी, विष्णु भगवान गुप्ता व अन्य मौजूद रहे।
राजस्थान के छात्र मिले डिप्टी सीएम से
राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से मुलाकात की। उन्होंने राजस्थान में लाइब्रेरी खोलने एवं छात्रों की आवाज उठाने के लिए आभार व्यक्त किया। दुष्यंत ने आश्वस्त किया कि भविष्य में इसी तरह राजस्थान में छात्र हितों की आवाज उठाई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications