INDIA एलायंस कल अस्तित्व में रहेगा या नहीं, इसकी कोई गारंटी नहीं: के कविता

बीआरसी एमएलसी के कविता ने विपक्षी दलों के गठबंधन आईएनडीएआई (I.N.D.I.A.) को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि इस गठबंधन का कोई अस्तित्व नहीं है। भारत राष्ट्र समिति (BRS) नेत्री ने कहा कि इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि आज का आईएनडीएआई गठबंधन कल अस्तित्व में रहेगा या नहीं। गठबंधन के लिए सबसे बड़ी चुनौती राज्यों में सीटों को लेकर बंटवारा है। जिसके बाद की स्थिति ही अलग होगी।

के कविता ने एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में बीजेपी पर तेलंगाना की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक दशक के भीतर तेलंगाना के लिए कुछ नहीं किया है। ऐसे में आगामी चुनाव में कर्नाटक की तरह ही बीजेपी के लिए तेलंगाना में स्थिति होगी। वहीं टीआरएस ने आईएनडीएआई से अगल होने की बात 2 अगस्त को साफ कर दी थी। बीआरएस चीफ व तेलंगाना के सीएम केसीआर ने स्पष्ट कहा था कि उनकी पार्टी भारत गठबंधन या एनडीए के साथ नहीं है।

BRS MLC K Kavita over INDIA Alliance

सीएम केसीआर ने कहा, "देश में चुनाव पूर्व गठबंधन बहुत सफल नहीं रहे हैं। हम निश्चित रूप से आईएनडीएआई के सफल होने का इंतजार करेंगे। लेकिन बीआरएस एक राष्ट्रीय पार्टी है जिसका राष्ट्रीय एजेंडा है। कांग्रेस की तरह पार्टी नहीं है जिसके लिए कर्नाटक में अलग एजेंडा और तेलंगाना में दूसरा एजेंडा हो।"

वहीं के कविता ने कहा कि बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि पार्टी ने पिछले 10 सालों में तेलंगाना के लिए कुछ नहीं किया है, इसलिए उन्हें कर्नाटक की तरह तेलंगाना में भी नकारात्मक परिणाम मिलेंगे। उन्होंने कहा, "दक्षिण में लोग ये देखते हैं कि कौन सी पार्टी उनके क्षेत्र के मुद्दों को सबसे अधिक उठा रही है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+