Uttarakhand: जिस मामले में सीएम धामी ने दीपक रावत की लगाई थी फटकार, जानें उसका क्या हुआ?

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक वीडियो बीते दिनों खूब वायरल हुआ। वायरल वीडियो में सीएम धामी अधिकारियों को फटकार लगाते नजर आए। खास बात ये थी अपने कड़क मिजाज और एक्शन के लिए पहचाने जाने वाले आईएएस अधिकारी दीपक रावत पर सीएम धामी गुस्सा दिखाते नजर आए।

अभी दीपक रावत कुमाऊं कमिश्नर का जिम्मा संभाल रहे हैं। ऐसे में सीएम धामी की ओर से कमिश्नर दीपक रावत को फटकारने का वीडियो वायरल हुआ तो कई तरह की बातें होने लगी। कहा जाने लगा कि बात कुछ खास और गंभीर है, तभी तो सीएम धामी अधिकारियों पर बरसे। अब आपको बताते हैं कि मामला क्या था और सीएम के फटकार के बाद क्या कुछ हुआ?

In the case in which CM Dhami had reprimanded Deepak Rawat, know what happened to it

पूरा मामला बीती 26 अक्टूबर का है, जब सीएम धामी ने कुमाऊं के तमाम विकास कार्यों से जुड़े योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में सीएम धामी ने अधिकारियों को फटकार लगा दी। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो गया, लेकिन किसी ने यह जानने की कोशिश नहीं की कि आखिरकार यह फटकार लगाई क्यों जा रही है?

दरअसल, मामला कुछ ऐसा था। काशीपुर से मुरादाबाद को जाने वाली सड़क बड़ा टांडा होते हुए उत्तर प्रदेश में दाखिल होती है, उस सड़क पर करीब 12 किलोमीटर तक गड्ढे ही गड्ढे है और सड़क की हालत बेहद खस्ता है। ऐसे में इसकी शिकायत सीएम धामी के पास लगातार आ रही थी। जिसे सीएम धामी ने गंभीरता से लिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जब अधिकारियों से इस सड़क के बारे में पूछने बैठे तो पीडब्ल्यूडी के अधिकारी यह कहकर बचने की कोशिश करते हैं कि यह सड़क उत्तर प्रदेश की है। उन्ही में से कोई अधिकारी यह कहता सुनाई देता है कि ये सड़क नेशनल हाईवे अथॉरिटी की है। अधिकारियों का जवाब कुछ ऐसा था कि सीएम पुष्कर धामी भी समझ जाते हैं कि अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से बच रहे हैं। ऐसे में कुमाऊं कमिश्नर की जिम्मेदारी संभाल रहे दीपक रावत से सीएम धामी पूछते हैं कि ये सब क्या हो रहा है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+