ओडिशा में 6 लाख गरीबों को निजी अस्पतालों में मिला सरकारी पैसों से इलाज, सरकार ने चुकाए 1,389 करोड

ओडिशा में 6 लाख से अधिक गरीबों का निजी अस्पतालों में सरकारी पैसों से इलाज हुआ है।

DOCTOR

भुवनेश्वर,27 दिसंबरः ओडिशा में 6 लाख से अधिक गरीबों का निजी अस्पतालों में सरकारी पैसों से इलाज हुआ है। 6 लाख से अधिक लोगों ने 2022 में राज्य सरकार की हेल्थ स्कीम 'बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना' के तहत प्राइवेट हॉस्पिटल में मुफ्त में इलाज करवाया है। इस साल 1 जनवरी से 25 दिसंबर तक 6.31 लाख उन गरीब लोगों को निजी अस्पतालों में इलाज मिला, जिनके पास बीएसकेवाई स्मार्ट कार्ड या पीडीएस कार्ड है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण सचिव शालिनी पंडित की अध्यक्षता में हाल ही में हुई समीक्षा बैठक मेंयह जानकारी दी गई।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार ने गरीब मरीजों के मुफ्त इलाज के लिए प्राइवेट सेक्टर के अस्पतालों को 1,389 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। स्टेट हेल्थ एश्योरेंस सोसाइटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. बृंदा डी ने कहा कि ये मरीज ओडिशा के सभी 30 जिलों से थे। इन अस्पतालों में ओडिशा सरकार की ओर से 'स्वास्थ्य मित्र' नियुक्त किए हैं जिन्होंने रोगियों का हाथ पकड़कर इलाज में सहायता प्रदान की।

राज्य सरकार ने लिस्टेड हॉस्पिटल्स में इलाज के लिए BSKY लाभार्थियों के मार्गदर्शन और सहायता के लिए 'स्वास्थ्य मित्र' सेवा शुरू की है। कार्ड के इस्तेमाल, कैशलेस इलाज और अन्य मामलों से जुड़ी समस्याओं पर तुरंत ध्यान देने के लिए इनकी नियुक्ति हुई है। 'स्वास्थ्य मित्र' रोगियों की आपातकालीन आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए समय रहते इलाज मुहैया कराने में भी मदद करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+