झारखंड के महुआडांड़ में आजादी की 75वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनी,गूंजे देशभक्ति के गीत
प्रखंड में आजादी की 75वीं वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई। स्वतंत्रता दिवस को लेकर सरकारी एवं गैर सरकारी दफ्तरों में बड़े ही उत्साह के साथ ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर पूर्व निर्धारित समय अनुसार अनुमंडल पदाधिका
रांचाी,17 अगस्त: प्रखंड में आजादी की 75वीं वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई। स्वतंत्रता दिवस को लेकर सरकारी एवं गैर सरकारी दफ्तरों में बड़े ही उत्साह के साथ ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर पूर्व निर्धारित समय अनुसार अनुमंडल पदाधिकारी आवास और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में एसडीओ नीत निखिल सुरीन ने झंडोतोलन किया, एसडीपीओ आवास में एसडीपीओ राजेश ने,महिला थाना में इंस्पेक्टर धर्म देव पासवान ने, महुआडांड़ थाना में थाना प्रभारी आशुतोष यादव, जिला परिषद डाक बंगला जिप सदस्य इस्तेला नगेशिया,गांधी चौक में बीडीओ अमरेन डांग ने झंडत्तोलन किया।













Click it and Unblock the Notifications