झारखंड में अंतः कृषि से बदली सूरत, गांव-गांव में फैली आम के मंजरियों की खुशबू
Ranchi: बिरसा हरित ग्राम योजना से झारखंड में ग्रामीणों को अतिरिक्त आय उपलब्ध कराने के तीन वर्षो में गति मिली है।

Ranchi: बिरसा हरित ग्राम योजना से झारखंड में ग्रामीणों को अतिरिक्त आय उपलब्ध कराने के तीन वर्षो में गति मिली है। राज्य में आम-अमरूद सहित अन्य फलदार पौधा उपलब्ध कराने के लिए वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2019-20 के बीच 7,741 लाभुकों योजना का लाभ मिला, जबकि 2020-21 से 2022-23 तक कुल 79,047 ग्रामीण योजना से लाभान्वित हुए। 2016-17 से 2019-20 तक कुल 5972.35 एकड़ में फलदार पौधारोपण किया गया, वहीं वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2022-23 तक 67,276.62 एकड़ भूमि में फलदार पौधे लगाए गए। फलदार पौधों की संख्या की बात करें तो वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2019-20 तक 6,31984 फलदार पौधे लगे। इस आंकड़े को पार करते हुए वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2022-23 तक यह संख्या बढ़कर 74,47,426 हो गई। उपरोक्त सभी में दस गुना से अधिक वृद्धि तीन वर्ष में दर्ज की गई। इस बाबत मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी ने बताया कि बिरसा हरित ग्राम योजना का उद्देश्य ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। सरकार इस दिशा में लगातार ग्रामीणों से संपर्क कर उन्हें योजना का लाभ दे रही है। ऐसे में विगत तीन वर्ष में वित्तीय वर्ष 2020-21 से अबतक फलदार पौधा लगाने, लाभुकों की संख्या एवं भूमि में लगाए गए पौधों के रकबा में दस गुना से अधिक वृद्धि दर्ज की गई है।
फलदार पौधारोपण में गुमला आगे
राज्यभर में फलदार पौधा लगाने में गुमला जिला अव्वल है। यहां के 12,599 लाभुकों ने अपनी भूमि पर फलदार पौधा लगाया है। दूसरे स्थान पर खूंटी के 8062 लाभुक तीसरे स्थान पर पश्चिमी सिंहभूम के 6460 लाभुकों, चौथे स्थान पर रांची के 5875 लाभुकों एवं पांचवें स्थान पर गिरिडीह के 4544 लाभुकों ने योजना का लाभ लेते हुए अपने लिए अतिरिक्त आय के साधन का मार्ग प्रशस्त किया है।
फलों के साथ सब्जी की भी खेती
जहां एक ओर ग्रामीण अपने खेतों और तांड में फलदार पौधे लगा रहें हैं वहीं दूसरी ओर, फलों के पौधों के आस पास अंत: कृषि की प्रणाली भी अपना रहे हैं। इन पौधों के आस पास मौसमी सब्जी की खेती भी हो रही है, जिससे इनके आय में वृद्धि भी हुई है। इस विधि से फलदार पौधों को सब्जियों के साथ समय पर पानी और खाद मिल जाता है। इससे पौधों के मरने के दर में भी कमी दर्ज की गई है।












Click it and Unblock the Notifications