सीएम गहलोत के साथ PCC की अहम बैठक, 'पाणी हर ढाणी' के संकल्प को मजबूती देने पर मंथन
राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट को लेकर कांग्रेस लगातार बीजेपी पर हमलावर हो रही है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की इसको लेकर एक अहम बैठक हुई। जिसमें प्रदेश के सभी ढाणियों तक पानी पहुंचाने के संकल्प को जनता तक ले जाने पर मंथन हुआ। बैठक सीएम अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई। इसमें पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों तक पानी पहुंचाने की महत्वाकांक्षी परियोजना ECRP को पूर्ण करने की योजना को लेकर चर्चा हुई।
विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही एक बार फिरईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट को लेकर कांग्रेस के बीजेपी पर वार तेज हो गया है। दो सप्ताह पहले केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को निशाने पर लेने के बाद रविवार (08 अक्टूबर) को सीएम अशोक गहलोत की मौजूदगी में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अहम बैठक हुई।

बैठक के बाद एक्स पर कांग्रेस की ओर से एक पोस्ट में कहा गया, "पाणी हर ढाणी ! आज पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों तक पानी पहुंचाने की महत्वाकांक्षी परियोजना ECRP को पूर्ण करने के विविध बिंदुओं पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ व्यापक चिंतन हुआ। यह महत्वपूर्ण बैठक 'पाणी हर ढाणी' के संकल्प को मजबूती प्रदान करने की साक्षी बनी।"
राजस्थान पीसीसी की एस बैठक से साफ है कि विधानसा चुनाव में इस बार ईआसीपी को कांग्रेस भाजपा के खिलाफ एक बड़े मुद्दे के रुप में जनता के सामने पेश करेगी। बता दें कि ईआरसीपी के जरिए राजस्थान को बड़ा लाभ होगा। लेकिन इस प्रोजेक्ट पर जिस तेजी से काम की उम्मीद थी वो दिख नहीं रही।
जिसके चलते सीएम अशोक गहलोत ने ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ERCP) को लेकर केंद्र पर निशाना साधा था। विधानसभा चुनावों से पहले पिछले महीने उन्हों केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को निकम्मा-नकारा कहते हुए ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ईआरसीपी) को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा नहीं देने का केंद्र पर आरोप लगाया। बीजेपी पर ये आरोप उन्होंने रामनिवास बाग में जयपुर में कई प्रोजेक्ट्स के शिलान्यास-लोकार्पण के मौके पर लगाए। सीएम ने कहा कि केंद्र ने वादा करके भी ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं की। जबकि राजस्थान ने बीजेपी के 25 सांसद जिताकर दिए।












Click it and Unblock the Notifications