Jharkhand: उपायुक्त ने बूढा पहाड़ पहुंच चल रहे विकास योजनाओं का किया निरीक्षण

जिसपर उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को जांच कर अविलंब पेंशन की राशि के भुगतान का निर्देश दिया। उन्होंने बैंक से राशि निकासी को लेकर भी पदाधिकारी को सहयोग करने को कहा।

Hemant Soren

बड़गड़। उपायुक्त शेखर जमुआर प्रखंड के बूढा पहाड़ पहुंचकर वहां चल रहे विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। उस दौरान उपायुक्त ने बूढा और झाउल डेरा गांव के ग्रामीणों से भी मिले। वहां उनसे बातचीत कर उनकी समस्याओं से अवगत होने के बाद उसके तत्काल समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया।

बूढ़ा पहाड़ को नक्सल मुक्त करने के बाद बूढ़ा पहाड़ सहित अन्य गांवों के विकास के लिए योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। बूढ़ा और झाउल डेरा के कुछ लाभुकों ने डीसी को बताया गया कि उन्हें सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत ससमय पेंशन की राशि का भुगतान नहीं हो रहा है। उसपर उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को जांच कर अविलंब पेंशन की राशि के भुगतान का निर्देश दिया। उन्होंने बैंक से राशि निकासी को लेकर भी पदाधिकारी को सहयोग करने को कहा ताकि उन्हें ससमय पेंशन की राशि मुहैया कराई जा सके।

उसके अलावा उन्होंने बूढ़ा पहाड़ पर सोलर आधारित विद्युत आपूर्ति योजना से जुड़े कार्यों का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। ग्रामीणों से बातचीत के बाद आवश्यकता को देखते हुए मनरेगा अंतर्गत कूप निर्माण समेत अन्य योजनाओं की भी स्वीकृति के निर्देश दिए।

उन्होंने जिन लाभुकों को पीएम आवास स्वीकृत है उनका आवास बनवाने का निर्देश दिया। साथ ही अभी तक जिन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिला है उनका आवास स्वीकृत करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने मौके पर ग्रामीणों के बीच फूड पैकेट का वितरण भी किया। उक्त अवसर पर रंका के अनुमंडल पदाधिकारी रामनारायण सिंह, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग धर्मेन्द्र कुमार, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल प्रदीप कुमार, बीडीओ बड़गड़ विपिन कुमार, अंचल अधिकारी भंडरिया मदन महली व डीपीएम जेएसएलपीएस सुशील कुमार दास, एएसपी अभियान विवेकानंद सिंह सहित सीआरपीएफ के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+