गृह मंत्री अनिल विज का हमला, कहा - केजरीवाल कौन होते हैं SYL मामले को केंद्र पर छोड़ने वाले
गृह मंत्री अनिल विज का हमला, कहा - केजरीवाल कौन होते हैं SYL मामले को केंद्र पर छोड़ने वाले
हिसार। हरियाणा में एलवाईएल मुद्दे पर राजनीतिक चरम पर है। हरियाणा में आम आदमी पार्टी को मजबूत करने के लिए पार्टी के मुखिया औप दिल्ली के मुख्यमंत्री इस मुद्दे पर बढ़चढ़ कर बोल रहे हैं तो वहीं हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की आदमपुर रैली पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। अंबाला में कहा कि केजरीवाल बहुत शातिर राजनीतिज्ञ हैं। केजरीवाल ने वोटों के लिए आदमपुर में इधर-उधर की अहकी-बहकी बातें की हैं। उन्होंने खुद को ज्ञाता बताने की कोशिश की है, लेकिन दिल्ली और पंजाब में क्या चल रहा है। लोगों सब जानते हैं।

केजरीवाल ने भारत को एक नंबर बनाने के लिए आदमपुर से यात्रा शुरू की है, क्योंकि वहां उप चुनाव होने जा रहा है। इनको देश से कुछ नहीं लेना,लोगों से कुछ नहीं लेना और नंबर-वन से कुछ नहीं लेना। SYL मुद्दे पर केजरीवाल के बयान पर भड़के अनिल विज ने कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि पंजाब और हरियाणा की सरकार आपस में बैठकर हल निकाले। तो क्या केजरीवाल खुद को सुप्रीम कोर्ट से भी ऊपर मानते हैं ? कहा कि केजरीवाल कौन होते हैं कहने वाले ? जब सुप्रीम कोर्ट ने फैसला कर रखा है।
देश में विपक्ष को एकजुट करने तथा तीसरे मोर्चे की रूपरेखा तैयार करने में जुटे पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला पर तंज कसते हुए गृह मंत्री ने कहा कि इनेलो का हर बार का काम है। वह स्टेज पर इधर-उधर से लाकर लोगों को खड़ा करती है,लेकिन एक दिन के बाद ही सब बिछुड़ जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications