Himachal Pradesh Election: AAP ने कसी कमर, प्रत्याशियों की दूसरी सूची जल्द जारी करेगी पार्टी

हिमाचल प्रदेश चुनाव को आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशियों का समीकरण बैठा लिया है। पार्टी अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट 15 अक्टूबर को जारी कर सकती है।

Himachal Pradesh Election 2022: हिमाचल प्रदेश चुनाव को आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशियों का समीकरण बैठा लिया है। पार्टी अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट 15 अक्टूबर को जारी कर सकती है। आप पार्टी ने प्रदेश की चार विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशी के नामों की घोषणा पहले ही कर दी है।

Arvind Kejriwal

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के शंखनाद हो चुका है। आज यानी शुक्रवार को चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। आयोग प्रदेश में एक ही चरण में चुनाव संपन्न कराएगा। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान होगा और 8 दिसंबर को काउंटिंग की जाएगी। राजनीतिक दलों ने चुनाव की औपचारिक ऐलान से पहले ही इलेक्शन के लिए पूरी तरह तैयार है. आम आदमी पार्टी ने भी चुनाव को लेकर कमर कस लिया है।

AAP जल्द जारी करेगी प्रत्याशियों की दूसरी सूची
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट भी जल्द ही जारी कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक आम आदमी पार्टी अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट 15 अक्टूबर को जारी कर सकती है। बता दें, आप पार्टी ने प्रदेश की चार विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशी के नामों की घोषणा पहले ही कर दी है।

पहली लिस्ट में इन नेताओं के नाम
आम आदमी पार्टी ने अपनी पहली सूची में चार सीटों से प्रत्याशी की घोषणा की है. आप पार्टी डॉ. राजन सुशांत को फतेहपुर सीट से मैदान में उतार रही है। डॉ. राजन भाजपा की धूमल सरकार में राजस्व मंत्री भी रह चुके हैं। मनीष ठाकुर को AAP पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से उतार रही है। जबकि, उमाकांत डोगरा को नगरोटा बगवां से और सुदर्शन जस्पा को लाहौल-स्पीति से आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+