अखिलेश को ढाढस बंधाने सैफई पहुंचे हेमंत सोरेन, मुलायम सिंह को दी श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सैफई पहुंचे।
रांची, 11 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सैफई पहुंचे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरने ने स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के बेटे व सपा नेता अखिलेश यादव से मुलाकात की। कल यानी सोमवार की सुबह गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन के बाद मुलायम सिंह यादव को आज उनके पैतृक गांव सैफई में अंतिम संस्कार किया गया।

मुलायम सिंह यादव का उत्तरप्रदेश के उनके पैतृक गांव सैफई में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बेटे अखिलेश यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी। हजारों के संख्या में उनके चाहने वाले और कार्यकर्ता सैफई पहुंचे और उनके अंतिम संस्कार में भाग लिया।
मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन के लिए हजारों कार्यकर्ता समेत पूरे उत्तरप्रदेश के उनके चाहने वाले आज सैफई पहुंचे। अंतिम यात्रा के दौरान पूरा सैफई नेताजी अमर रहें के नारे से गुंजता रहा। जैसे ही बेटे अखिलेश यादल ने उन्हें मुखाग्नी दी, हजारों कार्यकर्ता और वहां पहुंचे तमाम नेताओं ने एक साथ 'नेताजी अमर रहें' के नारे लगता रहें। पूरा सैफई नारों की गुंज से गुंजता रहा।
मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, भाजपा सांसद वरुण गांधी और रीता बहुगुणा जोशी, रालोद सांसद जयंत चौधरी और आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू सहित कई राजनेता आज सैफई पहुंचे। सभी उनके अंतिम दर्शन यात्रा में शामिल हुए।












Click it and Unblock the Notifications