Jharkhand: झारखंड में 15 नवंबर से नई-नई योजनाएं लाएगी हेमंत सरकार, गरीबों के बीच बांटी जाएगी दाल

Jharkhand: 15 नवंबर को झारखंड के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य की जनता को कई तोहफे देंगे। इसी दिन से आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का तीसरा चरण शुरू होगा।

इस अभियान के तहत लोगों से विभिन्न योजनाओं और सेवाओं का आवेदन लिया जाएगा और निर्धारित समय में उसे पूरा किया जाएगा। स्थापना दिवस को लेकर सरकार ने अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Jharkhand CM

जानकारी के अनुसार झारखंड के स्थापना दिवस के मौके पर ही रांची स्मार्ट सिटी परिसर में अपोलो मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का शिलान्यास किया जाएगा। यह अस्पताल 250 बेड का होगा। पहले चरण में यहां ओपीडी की शुरूआत की जाएगी। अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी का तोहफा भी दिया जाएगा।

राज्य के गरीब जरूरतमंद लोगों के लिए अबुआ आवास योजना की शुरुआत राज्य स्तर पर की जाएगी। इस योजना के तहत गरीबों को तीन कमरे का मकान दिया जाएगा। करीब 16 हजार 320 करोड़ से अधिक की इस योजना से लगभग आठ लाख लोगों को पक्का मकान राज्य सरकार अपने मद से उपलब्ध कराएगी। इसके साथ ही हेमंत सरकार की ओर से चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

मुख्यमंत्री राज्य के स्थापना दिवस से पहले एक नवंबर से राज्यस्तर पर भूमिहीन आदिवासियों को वन पट्टा देने के लिए अबुआ बीर दिशोम अभियान 2023 शुरू करेंगे। इसके लिए ग्राम स्तर पर वनाधिकार समिति का गठन, पुनर्गठन सुनिश्चित किया जा रहा है।

जिलास्तरीय वन प्रमंडल पदाधिकारी और राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक, ग्रामस्तरीय वनाधिकार समिति में की जाने वाली कार्रवाई के लिए सभी प्रकार के भू-अभिलेख, फॉरेस्ट मैप आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पूरी कार्य योजना तैयार की जा रही है। उपायुक्तों के स्तर से एक विस्तृत प्रतिवेदन आदिवासी कल्याण आयुक्त को दिया जा रहा है।

इसके पहले दो चरणों में यह कार्यक्रम हो चुका है। 15 नवंबर से इसका तीसरा चरण आरंभ होगा। इस अभियान के तहत सुदूर इलाकों में शिविर लगाए जाएंगे, जहां लोगों से विभिन्न योजनाओं और सेवाओं के लिए आवेदन लिया जाएगा। इसे निर्धारित समय में पूरा किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+