हेमंत सरकार ने दी 16 माह में 41743 नियुक्तियां, इसमें 8287 सरकारी, जनवरी तक 50 हजार से अधिक को नौकरी
झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने पिछले 16 लोगों में 41,743 लोगों को नियुक्ति पत्र दिया है। इसमें सरकारी विभागों के विभिन्न पदों पर 8,287 लोगों को नियुक्त किया गया है। सातवीं से लेकर 10वीं जेपीएससी के 252 पदाधिकारियों को भी नियुक्ति पत्र सौंपा जा चुका है।
सीएमओ से मिली जानकारी के अनुसार जनवरी तक 50 हजार से अधिक लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपने की योजना है। इसमें बड़ी संख्या शिक्षकों की भी होगी। सीएम ने सभी विभागों को तेजी से रिक्तियों को भरने का निर्देश दिया है।

राज्य सरकार ने निजी क्षेत्र में 75 प्रतिशत नौकरी स्थानीय के लिए आरक्षित कर दिया है। सीएम द्वारा विभिन्न रोजगार मेला में निजी क्षेत्र में 33,456 को नियुक्ति पत्र सौंपा जा चुका है। इसके अलावा निजी क्षेत्र में समय-समय पर नियोजनालयों द्वारा भी अपने स्तर से नियुक्ति पत्र वितरित किये जा रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा सभी विभागों में 10 वर्षों से अधिक समय तक काम करनेवाले अनुबंधकर्मियों, डेली वेजेज कर्मियों, कंप्यूटर ऑपरेटर आदि को भी स्थायी करने की प्रक्रिया आरंभ करने का निर्देश दिया गया है। इसके तहत विभिन्न विभागों में कार्रवाई हो रही है। सीएमओ के एक अधिकारी के अनुसार नियुक्ति की प्रक्रिया सरकार तेज करना चाहती है, इसके लिए सभी विभागों की सीएम स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
जनवरी तक 50 हजार से अधिक और नियुक्ति पत्र बांटे जायेंगे
तिथि विभाग व पद संख्या
22.06.22 गृह विभाग, विधि विज्ञान 37
08.07.22 सात से 10 वीं जेपीएससी 252
22.08.22 आयुष चिकित्सक 217
15.11.22 ए ग्रेड नर्स 320
15.11.22 पथ, जल, एवं पेयजल विभाग 617
के सहायक अभियंता
28.03.23 कृषि विभाग, पशुचिकित्सक 32
5.04.23 स्वास्थ्य विभाग, डॉक्टर एवं सीएचओ 470
तिथि विभाग व पद संख्या
19.05.23 शिक्षा विभाग, माध्यमिक विद्यालय शिक्षक 3469
22.06.23 पंचायती राज, पंचायत सचिव 1633
22.06.23 राजस्व निबंधन, लिपिक 707
3.10.23 वाणिज्य कर, निम्न वर्गीय लिपिक 46
3.10.23 नगर विकास, सहायक अभियंता 47
निजी क्षेत्र में रोजगार मेला में बांटे गये नियुक्ति पत्र
16.07.22 रोजगार मेला रांची 11406
11.09.23 रोजगार मेला, हजारीबाग 11850












Click it and Unblock the Notifications