हो जाइए तैयार! झारखंड में नौकरियों की झमाझम बारिश, इस महीने से शुरू होगी हजारों पदों पर नियुक्ति

कुल 39 पदों में से 17 पद अनारक्षित हैं, जबकि 10 पद एसटी, चार एससी, तीन अति पिछड़ा वर्ग, दो पिछड़ा वर्ग और तीन पद आर्थिक रूप से कमजोर उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

job

रांची। राज्य सरकार एक बार फिर नए सिरे से नियुक्ति प्रक्रियाओं में तेजी ला रही है। इस माह झारखंड कर्मचारी चयन आयोग तथा झारखंड लोक सेवा आयोग के माध्यमों से हजारों पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होगी। इनमें से कई पदों के लिए सूचनाएं पहले ही जारी की जा चुकी हैं, तो कई नए विज्ञापन भी आने वाले हैं। कई पदों के लिए आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बुधवार (पांच अप्रैल) से शुरू होगी।

पांच अप्रैल से भरे जाएंंगे आवेदन

राज्य के प्लस टू हाई स्कूलों में स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों के 3,121 पदों पर नियुक्ति होगी। इनमें 2,855 नियमित तथा 266 बैकलाग पद शामिल हैं। इनमें 75 प्रतिशत पदों पर सीधी नियुक्ति होगी, जबकि 25 प्रतिशत पद उन माध्यमिक शिक्षकों के लिए आरक्षित रहेंगे जो न्यूनतम तीन साल की सेवा दे चुके हैं।

इन पदों पर नियुक्ति को लेकर आयोजित होने वाली स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा-2023 में शामिल होने के लिए पांच अप्रैल से आनलाइन आवेदन भरे जाएंगे। इसकी अंतिम तिथि चार मई निर्धारित की गई है। छह मई तक परीक्षा शुल्क का भुगतान होगा। आनलाइन आवेदन भरने वाले अभ्यर्थी 10-12 मई तक अपने आवेदन में किसी प्रकार का संशोधन कर सकेंगे।

परीक्षा में नहीं होगी नेग‍ेटिव मार्किंग

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अनुसार, पिछले साल विज्ञापित स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा-2022 में सम्मिलित (जिनके द्वारा आवेदन समर्पित करने की प्रक्रिया को पूर्ण किया गया था) वैसे अभ्यर्थियों को इस विज्ञापन की शर्ताें यथा शैक्षणिक योग्यता, निर्धारित आयु सीमा तथा अन्य अर्हताओं के अंतर्गत दोबारा आवेदन देना होगा। हालांकि, इसके लिए उन्हें दोबारा परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा।
स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति के लिए परीक्षा एक चरण (मुख्य परीक्षा) में सीबीटी मोड में होगी। परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय उत्तर युक्त होंगे। पहले प्रश्नपत्र में प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा, जबकि दूसरे पत्र में प्रत्येक प्रश्न दो अंकों का होगा। दोनों प्रश्नपत्रों में गलत उत्तर के लिए अंको की कटौती नहीं की जाएगी।

प्रत्येक पत्र की परीक्षा की अवधि तीन घंटा की होगी। पहला प्रश्नपत्र सामान्य ज्ञान एवं हिन्दी भाषा की होगी जिसमें स्नातक स्तर के 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरा प्रश्न पत्र (जिस विषय में नियुक्ति होनी है उस विषय की परीक्षा) 300 अंकों का होगा।

इसी तरह, राज्य के हाई स्कूलों में 690 प्रयोगशाला सहायकों की नियुक्ति के लिए भी पांच अप्रैल से आनलाइन फार्म भरे जाएंगे। भौतिकी, रसायनशास्त्र और जीव विज्ञान तीनों विषयों में 230-230 प्रयोगशाला सहायकों की नियुक्ति होगी। आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि चार मई निर्धारित की गई है।

10 से 12 मई तक आवेदन पत्र में कर सकेंगे संशोधन

आनलाइन आवेदन भरने वाले अभ्यर्थी छह मई तक परीक्षा शुल्क जमा कर सकेंगे। फोटो व हस्ताक्षर आठ मई तक अपलोड होगा। अभ्यर्थी 10 से 12 मई तक आवेदन पत्र में किसी प्रकार का संशोधन कर सकेंगे। वैसे अभ्यर्थी जो पूर्व में जारी विज्ञापन के आलोक में आवेदन कर चुके हैं उन्हें भी आवेदन करना होगा। हालांकि, उन्हें परीक्षा शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। प्रयोगशाला सहायकों की नियुक्ति के लिए भी एक ही मुख्य परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होगी। इसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे।

.इधर, श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग ने राज्य के आइटीआइ में प्रशिक्षण अधिकारियों की नियुक्ति के लिए नियमावली में तीसरी बार संशोधन किया है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग इन पदों के लिए इसी माह विज्ञापन जारी कर सकता है। स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों तथा प्रयोगशाला सहायकों की भी नियुक्ति झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से होनी है।

प्राचार्यों के 39 पदों के लिए भी कल से भरे जाएंगे आनलाइन आवेदन

राज्य के 59 राजकीय व राजकीयकृत बालक/बालिका प्लस टू उच्च विद्यालयों में प्राचार्यों के 39 पदों पर भी नियुक्ति के लिए पांच अप्रैल से आनलाइन आवेदन भरे जाएंगे। आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आठ मई निर्धारित की गई है। 11 मई तक परीक्षा शुल्क का भुगतान होगा तथा 26 मई तक आयोग कार्यालय में आवेदन की हार्ड कापी जमा ली जाएगी। इन पदों पर नियुक्ति झारखंड लोक सेवा आयाेग के माध्यम से होगी।

कुल 39 पदों में 17 पद अनारक्षित हैं, जबकि 10 पद एसटी, चार एससी, तीन अत्यंत पिछड़ा वर्ग, दो पिछड़ा वर्ग तथा तीन पद आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थी के लिए आरक्षित हैं। नियुक्ति के लिए न्यूनतम आठ वर्ष तक स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक के पद पर कार्य करने का अनुभव अनिवार्य है।
नियुक्ति लिखित परीक्षा के माध्यम से होगी जो दो पत्रों की होगी। पहला पत्र सामान्य अध्ययन का होगा जिसमें 200 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरे पत्र की परीक्षा में उस विषय से 300 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमें संबंधित शिक्षक की नियुक्ति हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+