हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजली

चंडीगढं,25 सितंबरः हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर सेक्टर-17 स्थित अपने निवास स्थान पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर पुष्पांजली अर्पित कर नमन किया और लोगों से उनके द्वारा दिए गए एकात्म मानववाद के सिद्धांत को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम से जुड़कर देश के नाम उनके संबोधन को भी सुना।

din dayal upadhya

गुप्ता ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय हम सबके प्रेरणा स्त्रोत हैं। उनकी जयंती के उपलक्ष्य में जिले के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने बूथों पर पांच-पांच कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुनना, पंचकूला को हरा-भरा बनाने के लिए पौधारोपण करना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजली देना और उनके आदर्शों पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित करना शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय को आजात शत्रु के नाम से जाना जाना है। पूरे विश्व में उन्हें कोई अपना शत्रु नहीं मानता था। उन्होंने एकात्म मानववाद का संदेश दिया। उन्होंने कहा था कि जब तक पंक्ति के अंतिम छोर पर खड़ा व्यक्ति यानी देश का सबसे गरीब व्यक्ति सक्षम नहीं बन जाता तब तक आजादी के मायने सार्थक नहीं होंगे।

प्रधानमंत्री ने गरीब कल्याण की अनेक योजनाएं लागू की
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के दिखाए मार्ग पर चलते हुए गरीबों के कल्याण के लिए अनेक कल्याणकारी कार्यक्रम और योजनाएं लागू की हैं। उज्ज्वला योजना के तहत लगभग 3 करोड़ महिलाओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए गए। इसके अलावा देश में करोड़ों लोगों को आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। किसानों को फसलों का उचित मूल्य देने के लिए अनेक घोषणाएं की है। उन्होंने कहा कि आज हम सब को मिलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर प्रण लेने की आवश्यकता है कि उनके द्वारा एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर चलते हुए समाज हित के लिए कार्य करेंगे।

चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने की घोषणा कर हरियाणावासियों का किया सम्मान
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम में चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम शहीदे आजम भगत सिंह के नाम पर रखे जाने की घोषणा के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों की इच्छा को देखते हुए हरियाणा विधानसभा द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया था कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम शहीदे आजम भगत सिंह के नाम पर रखा जाए। नरेंद्र मोदी ने आज उस मांग को पूरा किया है। गुप्ता ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने जीवन में योग और खेलों को अपनाने का भी आह्वान किया है। इस पर हम सभी को अमल करने की आवश्यकता है।

राष्ट्रीय खेलों के लिए खिलाडि़यों को दी शुभकामनाएं
विधानसभा अध्यक्ष ने गुजरात में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेलों के लिए हरियाणा के खिलाडि़यों को अग्रिम बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश के खिलाडि़यों ने हमेशा देश में ही नहीं अपितु पूरे विश्व में हरियाणा का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा के 600 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन खेलों में भी हरियाणा के खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और पदक तालिका में पहला स्थान हासिल करेंगे। इस अवसर पर बीजेपी जिला अध्यक्ष अजय शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, जिला महामंत्री विरेंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष युवराज कौशिक, प्रमोद वत्स, मार्केट कमेटी के पूर्व प्रधान अशोक शर्मा, बूथ अध्यक्ष अरूणा, नरेश गोयल तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+