उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा- आपदा प्रबंधन के तहत गांव बड़ोपल में जलभराव की निकासी योजना तैयार की जाएग
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आपदा प्रबंधन के तहत गांव बड़ोपल में जलभराव की निकासी के लिए सरकार एक विशेष योजना तैयार करेगी, जिससे गांव का बारिश का पानी बाहर निकाला जाएगा। अगले बारिश के सीजन से पहले यह काम पूर्ण
फतेहाबाद,13 अगस्त। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आपदा प्रबंधन के तहत गांव बड़ोपल में जलभराव की निकासी के लिए सरकार एक विशेष योजना तैयार करेगी, जिससे गांव का बारिश का पानी बाहर निकाला जाएगा। अगले बारिश के सीजन से पहले यह काम पूर्ण कर लिया जाएगा। गांवों में घरों को कोई भी नुकसान नहीं पहुंचने दिया जाएगा। उप मुख्यमंत्री शुक्रवार को गांव बड़ोपल में थापन चौक पर आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस जनसभा में कई परिवारों ने जननायक जनता पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। उन्होंने गांव खाराखेड़ी में भी बारिश के पानी के भराव के लिए योजना बनाने का आश्वासन दिया।

प्रदेश के आठ जिलों में है जलभराव की स्थिति
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जलभराव की स्थिति प्रदेश के आठ जिलों में बनी हुई है। सरकार स्पेशल गिरदावरी करवा रही हैं। किसान मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर अपनी फसल में नुकसान हुआ है तो वह पोर्टल पर फोटो खींचकर जियो टैग करें, विभाग द्वारा जांच करके क्षतिपूर्ति की जाएगी। सरकार किसानों की हितैषी है और वह किसानों की बर्बाद हुई फसल का उचित मात्रा में मुआवजा देगी। चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जलभराव से खराब हुई फसलों का मुआवजा किसानों को दिया है। योजना के मानकों अनुसार किसानों को खराब फसल का मुआवजा सरकार देगी। उन्होंने कहा कि जिन लाभार्थी किसानों ने अपने बैंक खातों का विवरण प्रदान कर दिया था उनको मुआवजा हस्तांतरित किया जा चुका है। शेष किसानों को भी उनके बैंक खातों का विवरण मिलने के बाद मुआवजा दे दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों के खालों को पक्का करने, बिजली के कनेक्शन देने सहित अनेक मांगों पर सरकार गंभीर है और यह समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाएंगे।
गांव खाराखेड़ी में विधायक दुड़ाराम के करीबी रिश्तेदार ने थामा जजपा का दामन
गांव खाराखेड़ी में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में विधायक दुड़ाराम के करीबी रिश्तेदार राजाराम सहारण सहित कई लोगों ने जजपा का दामन थामा। इस दौरान दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राजाराम सहारण जैसे दिग्गज लोगों के हमारे साथ जुड़ने से जजपा संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और कई समस्याओं का मौके पर ही निदान किया।
पंचनद सदन में हुआ सम्मान समारोह
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का पंचनद स्मारक ट्रस्ट की ओर से पंचनद सदन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। देर शाम को उपमुख्यमंत्री समारोह में शामिल होने पहुंचे। दुष्यंत चौटाला ने आश्वासन दिया कि वे पंचनद स्मारक ट्रस्ट को हरसंभव सहयोग देने के लिए तैयार रहेंगे। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications