हरियाणा: नस्ल सुधार को मिशन मोड में लें अधिकारी

हरियाणा के पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जेपी दलाल ने कहा है कि दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए मुर्राह भैंस के साथ - साथ गाय के भी अच्छी नस्ल के बछड़े-बछड़ियां पैदा करने के लक्ष्य को मिशन मोड के रूप में लेकर चलना होगा।

आरंभ में 1000 का लक्ष्य लेकर चलें इसके लिए लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं विज्ञान विश्वविद्यालय, हिसार, राजकीय पशुधन फार्म तथा पशुपालन विभाग के अधिकारी मिलकर एक टीम तैयार करें और एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए। जेपी दलाल आज विभाग के अधिकारियों की बुलाई गई समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

haryana

बैठक में मंत्री को अवगत कराया गया कि हिसार जिले में लगभग 55 गौशालाएं हैं और राजकीय पशुधन फार्म के विशेषज्ञों की 21 टीमें गठित की गई हैं जो इन गौशालाओं का दौरा कर स्वस्थ गायों की पहचान कर रही है जिन्हें बाद में फार्म में लाया जायेगा और कृत्रिम गर्भाधान के माध्यम से नस्ल सुधार पर कार्य किया जायेगा।

जेपी दलाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आरंभ में पायलट परियोजना के आधार पर हिसार जिले में कार्य करें , उसके बाद गौ सेवा आयोग के सहयोग से प्रदेश की सभी गौशालाओं का निरीक्षण करें और स्वस्थ गायों को चिन्हित करें। गौशाला आयोग ऐसी गायों के लिए अलग से शेड की व्यवस्था करेगा। आवश्यकतानुसार विभाग वीएलडीए, पशु चिकित्सक विशेषज्ञ प्रति नियुक्ति पर राजकीय पशुधन फार्म भेजेगा। इस कार्य को हमें एक नई परियोजना के रूप में लेना होगा।

बैठक में इस बात की भी जानकारी दी गई कि वर्ष 2019 की पशु जनगणना के अनुसार प्रदेश में पशुओं की संख्या लगभग 62 लाख से अधिक थी, जिनमें 43 लाख भैंस व 19 लाख गाय थी। मुर्राह भैंस का दूध उत्पादन 10.91 लीटर प्रतिदिन है जबकि साहीवाल गाय का 8 लीटर तथा हरियाना नस्ल का 4-6 लीटर है। मंत्री ने कहा कि जब भी एआई टीकाकरण से गर्भाधान किया जाए तो उस किसान का मोबाइल नंबर लिया जाए और अन्य पशुपालकों को भी जानकारी दी जाए कि उस गांव के किसान के पास उत्तम नस्ल की भैंस व गाय है जिसने विभाग से टीकाकरण करवाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+